Tuesday, Dec 16 2025 | Time 05:01 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अक्षय कुमार ने दिखाई हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का पांचवा संस्करण बना रहे हैं। तरूण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही फिल्म हाउसफुल 5 की झलक अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकारों जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और डिनो मोरिया को दिखाया है। अक्षय कुमार ,डिनो मोरिया,रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन कैजुअल लुक में दिखे, वहीं जैकलीन फर्नांडीस ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में जलवा बिखेरा।
अक्षय ने तस्वीर के साथ लिखा, इस अविश्वसनीय कलाकारों के साथ बस एक और दिन। अभिनेताओं से भरा हाउसफुल, एक क्रूज और बताने के लिए अंतहीन कहानियाँ! हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को रिलीज होने वाली है।
प्रेम
वार्ता
More News

टीवी अभिनेता अनुज सचदेवा पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

15 Dec 2025 | 8:43 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गोरेगांव में टेलीविजन अभिनेता अनुज सचदेवा पर उनकी हाउसिंग कॉलोनी में हमला किया गया। .

see more..

पत्नी की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का निजी सहायक हिरासत में

15 Dec 2025 | 8:34 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को उनकी पत्नी डॉ. गौरी गर्जे पाल्वे की कथित आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।.

see more..

महाराष्ट्र में मिड-डे-मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

15 Dec 2025 | 7:40 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक कैलाश पाटिल ने राज्य की मिड-डे मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के गंभीर घोटाले का आरोप लगाया है।.

see more..

मुंबई सहित 29 स्थानीय निकायों में 15 जनवरी को होगा चुनाव

15 Dec 2025 | 7:31 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को मुंबई नगर निगम सहित 29 स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी है। .

see more..

बीएमसी और 28 अन्य नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे

15 Dec 2025 | 6:04 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) और 28 अन्य नगर निगमों के चुनाव तिथि की घोषणा की।
चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 15 जनवरी, 2026 को होंगे और मतगणना 16 जनवरी को होगी।
उच्चतम न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग को 31 जनवरी, 2026 तक सभी स्थानीय निकाय चुनाव पूरे करने का निर्देश दिया था, क्योंकि ये चुनाव 2022 से लंबित थे।
प्रदीप अशोक
वार्ता.

see more..