Thursday, Jan 15 2026 | Time 01:53 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


रतन टाटा ने अमिताभ को लेकर बनायी थी फिल्म ‘ऐतबार’

मुंबई, 10 अक्टूबर (वार्ता) प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा ने महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म ऐतबार बनायी थी।
भारत मे दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। वैसे तो उन्हें उद्योगपति के तौर पर जाना जाता है लेकिन रतन टाटा ने एक बॉलीवुड फिल्म को भी प्रोड्यूस किया था। रतन टाटा ने वर्ष 2004 में फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा। उन्होंने टाटा इन्फोमीडिया के बैनर तले साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'ऐतबार' बनायी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु और सुप्रिया पिलगांवकर की अहम भूमिका निभायी थी। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था।
फिल्म ऐतबार वर्ष 1996 में प्रदर्शित अमेरिकन फिल्म 'फियर' से प्रेरित थी। फिल्म ऐतबार में अमिताभ ने एक ऐसे प्रोटेक्टिव पिता का किरदार निभाया था, जो बेटी को उसके सनकी और खतरनाक बॉयफ्रेंड से बचाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। यह फिल्म अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। रतन टाटा को काफी कसान हुआ था। इस फिल्म के बाद रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में कभी कोई फिल्म नहीं बनाई। इस तरह 'ऐतबार' रतन टाटा की बनाई गई पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई।
प्रेम
वार्ता
More News

बाघ के हमले में किसान की मौत

14 Jan 2026 | 10:03 PM

चंद्रपुर, 14 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के नागभीड़ वन क्षेत्र में एक बाघ ने 60 वर्षीय किसान को मार डाला। .

see more..

फिल्म 'सागवान' का मुंबई में हुआ भव्य प्रीमियर

14 Jan 2026 | 8:49 PM

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थानी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म 'सागवान' के भव्य प्रीमियर यहां किया गया।.

see more..

मनसे और संजय राउत ने राज्य चुनाव आयोग पर लगाया आरोप, कहा भाजपा को नकदी बांटने की दे रहा सुविधा

14 Jan 2026 | 8:39 PM

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को राज्य चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सत्तारूढ़ गठबंधन को मतदाताओं के बीच नकदी बांटने की सुविधा दे रहा है। .

see more..

नागपुर में 24.67 लाख की नकली शराब ज़ब्त

14 Jan 2026 | 8:23 PM

नागपुर, 14 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने नागपुर में नकली देसी शराब बनाने वाली एक अवैध इकाई का भंडाफोड़ कर 24.67 लाख की शराब और उससे संबंधित सामान ज़ब्त किया है। .

see more..

चुनाव आयोग ने सत्ताधारी पार्टियों के हित में नियम बदले - राज ठाकरे

14 Jan 2026 | 5:44 PM

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने चुनाव आयोग के हालिया फैसले को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि इससे सत्ता पक्ष को हारा हुआ चुनाव जीतने में मदद मिल सकती है।.

see more..