Tuesday, Dec 16 2025 | Time 21:38 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


ऋषभ शेट्टी ने रामायण से जुड़ी बचपन की यादें साझा की

मुंबई, 04 नवंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने रामायण से जुड़ी बचपन की यादें साझा की हैं।
ऋषभ शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म जय हनुमान के बारे में बात की, जिसकी घोषणा हाल ही में की गई है। उन्होंने बताया कि वह कंतारा: चैप्टर 1 के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, “प्रगति और मैं हनुमान गढ़ी मंदिर जाने के लिए भाग्यशाली थे। अभी जय हनुमान के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। मैं कंतारा: चैप्टर 1 के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद ही टीम में शामिल होऊंगा। हमने एक टेस्ट शूट किया, और मेरी भूमिका की घोषणा की गई क्योंकि मेकर्स को कुछ कमिटमेंट पूरी करनी थीं।”
जय हनुमान के बारे में बताते हुए ऋषभ ने रामायण से जुड़ी अपनी बचपन की यादों के बारे में कुछ किस्से साझा किए, उन्होंने कहा, रामायण मेरे बचपन का अहम हिस्सा रहा है। जब मैं छोटा था, तो मैं इन अखंड भजनों में जाता था, जहाँ वे रामायण से जुड़ी कहानियाँ सुनाते थे और 24 घंटे तक लगातार गीत गाते थे। फिर, यक्षगान में कई कहानियाँ रामायण पर आधारित हैं।जब मैं राम मंदिर के पवित्रीकरण के दौरान अयोध्या गया था, तो मैं एक दिन पहले ही वहाँ पहुँच गया था, और प्रगति और मैं हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन करने के लिए भाग्यशाली थे। मुझे लगता है कि सब कुछ सही समय पर हुआ।
प्रेम
वार्ता
More News

अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे की सजा बरकरार रखी

16 Dec 2025 | 7:55 PM

नासिक, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक की एक अदालत ने राज्य के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को सरकारी कोटे में 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में मंगलवार को दो वर्ष की जेल की सजा सुनाई।
न्यायाधीश पी. एम. बादर ने संबंधित मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
जिला सत्र न्यायालय ने प्रथम श्रेणी न्यायालय द्वारा माणिकराव कोकाटे को 2 वर्ष की जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की दी गई सजा को बरकरार रखा है।
प्रदीप अशोक
वार्ता.

see more..

जलगांव में कुएं में मिला नाै वर्षीय लापता बच्ची का शव

16 Dec 2025 | 6:18 PM

जलगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के तरवाडे गांव से लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के गणेश गरुड़ के खेत स्थित कुएं में लड़की का शव मिला। यह बच्ची 12 दिसंबर से लापता थी।.

see more..

राउत ने चुनाव आयोग पर लगाया भेदभाव का आरोप

16 Dec 2025 | 4:55 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सरकार और चुनाव आयोग पर आदर्श आचार संहिता को चुनिंदा तरीके से लागू करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसे सिर्फ मराठी लोगों और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ लागू किया जा रहा है।.

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:33 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..

मनीष पॉल ने 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया

16 Dec 2025 | 1:57 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।.

see more..