Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:28 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


मातृदेवो भव :100 करोड़ क्लब में शामिल होगी :मछिन्द्र चाटे

मुंबई, 21 नवंबर (वार्ता) निर्माता-निर्देशक मछिन्द्र चाटे ने दावा किया है कि उनकी भोजपुरी फिल्म मातृदेवो भव :100 करोड़ क्लब में शामिल होगी।
फ़िल्म मातृदेवो भवः के निर्देशक मछिन्द्र चाटे का कहना है की उनकी फिल्म एक अलग लकीर खींचते हुए एक नया इतिहास कायम करेगी और यह पहली भोजपुरी फ़िल्म होगी जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि फ़िल्म का कंटेंट इतना जबरदस्त है कि इसको सुपरहिट होने से कोई नहीं रोक सकता है। हमने एक वर्ल्डक्लास की फ़िल्म का निर्माण किया है और अब उसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। शीघ्र ही फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज किया जायेगा जिसमें दर्शकों को इस फ़िल्म की भव्यता का अंदाजा हो जाएगा।
मछिन्द्र चाटे ने कहा कि कुछ साल पहले पद्मिनी कोल्हापुरी के अभिनय से सजी एक मराठी फ़िल्म चिमनी पाथर बनी थी, उस फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर हमने इस फ़िल्म का निर्माण किया है। हमें अपनी सुदृढ़ भोजपुरी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने और सांस्कृतिक पुनरूत्थान के लिए भी जमीन से जुड़ी हुई कहानियों पर फिल्में बनानी होंगी, तभी दर्शक हमारी ओर आकर्षित हो पाएंगे। मातृ देवो भवः कुछ उसी प्रकार की कहानी है जिसपर काम करने के बाद हमें आंतरिक और आत्मिक शांति का अहसास हो रहा है।फ़िल्म मातृदेवो भवः को हम एक साथ वर्ल्डवाइड 16 भाषाओं में रिलीज करेंगे और यह फ़िल्म 100 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रचेगी।
सुपरस्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अभिनीत फिल्म मातृ देवो भवः की शूटिंग उत्तरप्रदेश के अम्बेडकर नगर में की गई है। अब इस फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुम्बई में हो रहा है। इस फ़िल्म में आम्रपाली दुबे के साथ डॉक्टर महेश कुमार,अनूप अरोरा ,मनोज टाइगर, देव सिंह,बबलू खान, संजय पांडे, हीरा यादव,स्वीटी सिंह राजपूत,मछिन्द्र चाटे,बाल कलाकार के रूप में आरव वर्मा, सायेशा नाटेकर और अगस्त्य के साथ एक गड्डी विशेष भूमिकाओं में हैं।
देवयानी मूवीज़ के बैनर तले बन रही फ़िल्म मातृ देवो भवः की कहानी सभा वर्मा की है।कैमरामैन फिरोज खान है, फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा सागर शेलखे का है। वहीं फ़िल्म को संगीत से सावन मिश्रा ने सजाया है। फाइट मास्टर हीरा यादव और नृत्य निर्देशन आकाश शेट्टी का है।
प्रेम
वार्ता
More News

अल्तमश फरीदी का गाना ‘इश्क दोबारा’ हुआ वायरल

13 Dec 2025 | 1:55 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट और अरबाज खान पर फिल्माया गया अल्तमश फरीदी का रोमांटिक गाना “इश्क दोबारा” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। .

see more..

वर्ष 2025 में जाह्नवी ,यामी ,तृप्ति और कृति सैनन समेत कई अभिनेत्रियों ने जलवा बिखेरा

13 Dec 2025 | 1:43 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) वर्ष 2025 में बिग स्क्रीन पर जाह्नवी कपूर, यामी गौतम,तृप्ति डिमरी, कृति सैनन, रश्मिका मंदना और अनीत पड्डा समेत कई अभिनेत्रियों ने जलवा बिखेरा।.

see more..

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' रिलीज

13 Dec 2025 | 1:15 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' रिलीज हो गया है।.

see more..

मनोरंजन स्मिता सशक्त अभिनय दो अंतिम मुंबई

13 Dec 2025 | 1:03 PM

मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों मे उन्होंने कलात्मक फिल्मो के महारथी नसीरूदीन शाह .शबाना आजमी .अमोल पालेकर और अमरीश पुरी जैसे कलाकारो के साथ काम किया और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर अपना सिक्का जमाने मे कामयाब हुयी । फिल्म ..भूमिका ..से स्मिता पाटिल का जो सफर शुरू हुआ वह चक्र .निशांत .आक्रोश .गिद्ध.अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों तक जारी रहा । वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ..चक्र .. में स्मिता पाटिल ने झुग्गी. झोंपड़ी में रहने वाली महिला के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया 1इसके साथ ही फिल्म ..चक्र..के लिये वह दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित की गयी ।.

see more..