Monday, Dec 15 2025 | Time 11:44 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


पूर्व डीजीपी संजय पांडे जबरन वसूली के मामले में ठाणे पुलिस के समक्ष पेश हुए

मुंबई, 11 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे पर अगस्त में उनके और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के मामले में बुधवार को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए।
इससे पहले उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जिसके तहत पुलिस को तीन जनवरी तक उन्हें गिरफ्तार करने से रोक दिया गया था।
पूर्व डीजीपी पांडे के खिलाफ जबरन वसूली का मामला ठाणे नगर में व्यवसायी संजय पुनमिया की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। व्यवसायी पुनमिया ने आरोप लगाया था कि पूर्व डीजीपी ने अपने पद का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ अवैध जांच शुरू की और उनसे तथा अन्य व्यवसायियों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली की।
संजय पांडे के साथ ही सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सरदार पाटिल, पुलिस निरीक्षक मनोहर पाटिल, अधिवक्ता शेखर जगताप और बिल्डर श्यामसुंदर अग्रवाल तथा उनके परिवार के दो सदस्यों पर भी मामला दर्ज किया गया है। बिल्डर अग्रवाल शिकायतकर्ता पुनमिया के पूर्व व्यापारिक साझेदार हैं।
उप्रेती,आशा
वार्ता
More News

'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई हुई 350 करोड़ के पार

15 Dec 2025 | 11:02 AM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बाजार में 350 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म 'धुरंधर' भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।फिल्म 'धुरंधर' को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रि.

see more..

पृथ्वीराज चव्हाण का दावा: मराठी नेता बन सकते हैं भारत के अगले प्रधानमंत्री

14 Dec 2025 | 11:29 PM

पुणे, 14 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आज अपने इस दावे को दोहराया कि जल्द ही एक मराठी नेता देश के प्रधानमंत्री का पद संभाल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 19 दिसंबर को भारत के प्रधानमंत्री बदल जाएंगे।.

see more..

महाराष्ट्र: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन नेता राजू शेट्टी ने शक्ति पीठ राजमार्ग प्रोजेक्ट के पीछे बड़े घोटाले का आरोप लगाया

14 Dec 2025 | 10:34 PM

कोल्हापुर, 14 दिसंबर (वार्ता) स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (एसएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री चुनाव के समय बड़ी विनिर्माण कंपनियों से शक्ति पीठ राजमार्ग का टेंडर देने के वादे पर भारी एडवांस ले रहे हैं, और किसानों और जनता के विरोध को नज़रअंदाज़ करते हुए रोज़ाना एक रूट बदलने पर ज़ोर दे रहे हैं।.

see more..

मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में फुटबॉल आइकन मेस्सी का हुआ जोरदार स्वागत

14 Dec 2025 | 10:31 PM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेस्सी जब गोट इंडिया टूर 2025 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्टेडियम में फुटबॉल आइकन का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।.

see more..

सीमा शुल्क ने बैंकॉक से जुड़े तीन ड्रग तस्करी मामलों में चार गिरफ्तार किए, 11.5 करोड़ की गांजा जब्त

14 Dec 2025 | 10:17 PM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) मुंबई सीमा शुल्क ने हाइड्रोपोनिक गांजे की खेप जब्त की, जिसकी कीमत 11.5 करोड़ रुपये है और तीन अलग-अलग ड्रग तस्करी मामलों में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये मामले बैंकॉक से आने वाली उड़ानों से जुड़े हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।.

see more..