Monday, Dec 15 2025 | Time 09:58 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अभिका मलाकर ने स्टार प्लस के शो 'पॉकेट में आसमान' में अपने किरदार की खासियत को बताया

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) अभिनेत्री अभिका मलाकर ने स्टार प्लस के नए शो 'पॉकेट में आसमान' में अपने किरदार रानी से जुड़ी खास बातें बतायी है।
स्टार प्लस के नये शो पॉकेट में आसमान में अभिका मलाकार और फरमान हैदर लीड रोल में हैं। अभिका, रानी के रोल में हैं, और फरमान, दिग्विजय के किरदार में हैं। यह कहानी रानी के सफर को दिखाती है, जो एक गभर्वती महिला है और चाहती है कि वह सब कुछ हासिल करे, जैसे प्यार, मां बनने का एहसास और एक सफल करियर।
अभिका मलाकर ने शो पॉकेट में आसमान के साथ हिंदी टेलीविजन में डेब्यू किया है। रानी के रोल में अभिका एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं के लिए पूरी तरह से कमिटेड है। रानी जानती है कि ऐसे समाज में जहाँ महिलाओं से अक्सर उनकी क्षमताओं के बारे में सवाल किए जाते हैं, उसे खुद को साबित करना पड़ेगा और समाज की उम्मीदों को चुनौती देनी होगी। रानी की यात्रा एक संघर्ष की कहानी है, जहाँ वह हर मुश्किल का सामना ताकत और साहस के साथ करती है, और अपने प्यार, परिवार और करियर के सपनों को निभाते हुए खुशी पाने की कोशिश करती है।
अभिका मलाकर ने कहा,इस शो में मैं रुद्रानी, या कहें रानी का किरदार निभा रही हूं। रानी एक ऐसी लड़की है जो सब कुछ चाहती है, प्यार, मां बनना और करियर, और इन सब को पाने के लिए वो पूरी मेहनत करती है, साथ ही अपने काम और घर-परिवार के बीच बैलेंस भी बनाकर रखती है। रानी कभी भी कम में खुश नहीं होती और ये दिखाती है कि एक महिला अपने परिवार, बच्चों और करियर, तीनों को बहुत अच्छे से चला सकती है। असल ज़िंदगी में, मैं रानी के किरदार से बहुत ज्यादा रिलेट कर सकती हूं, क्योंकि जैसे रानी को लगता है, वैसे मुझे भी लगता है कि परिवार और अपने सपनों को दोनों को साथ लेकर चलना मुमकिन है। मैं किसी एक को चुनना नहीं चाहती, मुझे दोनों चीजें चाहिए। रानी की कहानी वाकई दिल छू लेने वाली है, जो दर्शकों को दिखाएगी कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, यदि दिल में जज़्बा हो तो सारे सपने पूरे किए जा सकते हैं। शो का नाम 'पॉकेट में आसमान' रानी की ताकत को बखूबी दिखाता है,वो हर मुश्किल को अपनी मेहनत और धैर्य से पार करके सब कुछ हासिल करती है।
बॉयहुड प्रोडक्शंस का शो 'पॉकेट में आसमान' एक ऐसी महिला की दिल छू लेने वाली और दिलचस्प कहानी दिखाएगा, जो अपनी सीमाओं को तोड़ने और हर मुश्किल को पार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
प्रेम
वार्ता
More News

महाराष्ट्र: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन नेता राजू शेट्टी ने शक्ति पीठ राजमार्ग प्रोजेक्ट के पीछे बड़े घोटाले का आरोप लगाया

14 Dec 2025 | 10:34 PM

कोल्हापुर, 14 दिसंबर (वार्ता) स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (एसएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री चुनाव के समय बड़ी विनिर्माण कंपनियों से शक्ति पीठ राजमार्ग का टेंडर देने के वादे पर भारी एडवांस ले रहे हैं, और किसानों और जनता के विरोध को नज़रअंदाज़ करते हुए रोज़ाना एक रूट बदलने पर ज़ोर दे रहे हैं।.

see more..

मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में फुटबॉल आइकन मेस्सी का हुआ जोरदार स्वागत

14 Dec 2025 | 10:31 PM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेस्सी जब गोट इंडिया टूर 2025 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्टेडियम में फुटबॉल आइकन का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।.

see more..

सीमा शुल्क ने बैंकॉक से जुड़े तीन ड्रग तस्करी मामलों में चार गिरफ्तार किए, 11.5 करोड़ की गांजा जब्त

14 Dec 2025 | 10:17 PM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) मुंबई सीमा शुल्क ने हाइड्रोपोनिक गांजे की खेप जब्त की, जिसकी कीमत 11.5 करोड़ रुपये है और तीन अलग-अलग ड्रग तस्करी मामलों में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये मामले बैंकॉक से आने वाली उड़ानों से जुड़े हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।.

see more..

राज-उद्धव गठबंधन से मराठी वोट बंटेंगे, महायुति को फायदा होगा-रामदास अठावले

14 Dec 2025 | 9:01 PM

सांगली, 14 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) नेता रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि अगर शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे एक साथ आते हैं तो इससे मुंबई में मराठी वोट बंट जाएंगे, जिसका सीधा फायदा सत्तारुढ़ महायुति गठबंधन को होगा।.

see more..

गोल्फ: उद्घाटन सिडको ओपन 16 दिसंबर से

14 Dec 2025 | 8:46 PM

नवी मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने नगर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के सहयोग से सिडको ओपन के आयोजन की घोषणा की जिसमें प्रतिस्पर्धियों को एक करोड़ रुपये के पुरस्कार दिये जायेंगे।.

see more..