Friday, Jan 16 2026 | Time 03:24 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


44 वर्ष के हुये शाहिद कपूर

मुंबई, 25 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर आज 44 वर्ष के हो गये।
25 फरवरी 1981 को दिल्ली में जन्में शाहिद कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली।शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर जाने-माने अभिनेता है।शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत विज्ञापन फिल्मों से की।बतौर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म इश्क विश्क से की। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली।इस फिल्म के लिये शाहिद कपूर फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किये गये।इश्क विश्क के बाद शाहिद कपूर ने फिदा,दिल मांगे मोर,दीवाने हुये पागल,वाह लाइफ हो तो ऐसी,शिखर,36 चाइना टाउन,चुप चुप के जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सभी फिल्में टिकट खिड़की पर ढे़र हो गयी।
वर्ष 2006 में शाहिद कपूर को सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह में काम करने का अवसर मिला।इस फिल्में में शाहिद कपूर ने संजीदा अभिनय निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।इसके साथ हीं शाहिद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुयी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म जब वी मेट शाहिद कपूर के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है।इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।जब वी मेट टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।इस फिल्म के लिये शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किये गये।
वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म कमीने शाहिद कपूर के करियर के लिये एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी दर्शको के बीच काफी सराही गयी।फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।वर्ष 2010 से वर्ष 2012 का करियर शाहिद कपूर के लिये बुरा साबित हुआ।इस दौरान शाहिद कपूर ने दिल बोले हडि़प्पा,चांस पे डांस,पाठशाला,बदमाश कंपनी,मिलेंगे मिलेगें,मौसम और तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नही रही हालांकि मौसम में शाहिद कपूर के अभिनय को दर्शको ने अवश्य पसंद किया।
वर्ष 2013 में शाहिद कपूर की फटा पोस्टर निकला हीरो और आर.राजकुमार प्रदर्शित हुयी।प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म आर.राजकुमार को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली है।इस फिल्म में शाहिद कपूर ने अपने जबरदस्त एक्शन दृश्य के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया।शाहिद कपूर की वर्ष 2014 में फिल्म हैदर प्रदर्शित हुयी ।विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म हैदर में अपने दमदार अभिनय के लिये शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वर्ष 2015 में शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली। इसके बाद शाहिद की उड़ता पंजाब, रंगून, पद्मावत, कबीर सिंह,जर्सी और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी। शाहिद कपूर की इस वर्ष फिल्म देवा प्रदर्शित हुयी है।
प्रेम
वार्ता
More News

महाराष्ट्र चुनाव में स्याही विवाद: मार्कर पेन के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग की सफाई

15 Jan 2026 | 10:07 PM

मुंबई, जनवरी 15 (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने यह शिकायत मिलने के बाद कि इस बार मतदाओं को लगायी जाने वाली 'मार्कर स्याही' मिट जा रही है, उसने इसका बचाव करते हुए पुराने फैसले का हवाला दिया है। आयोग के अधिकारी ने कहा कि उंगलियों पर मार्कर से स्याही लगाने का निर्देश 2011 में ही जारी किया गया था और यह सुनिश्चित करने को कहा गया था कि पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद रहे, ताकि कोई व्यक्ति दोबारा मतदान न कर सके।.

see more..

महाराष्ट्र में स्थानीय चुनावों में मिटने वाली स्याही के उपयोग पर विपक्ष का आरोप, चुनाव आयोग ने खारिज किये आरोप

15 Jan 2026 | 8:29 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं ने एकजुट होकर गुरुवार को स्थानीय निकाय चुनावों में अमिट स्याही की जगह कथित तौर पर 'मिटने वाली' के प्रयोग को लेकर कार्रवाई की मांग की है, हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है।.

see more..

बीएमसी मतदान से पहले अनुभवी नेताओं, वरिष्ठ मतदाताओं ने कतार में खड़े होकर मिसाल कायम की

15 Jan 2026 | 5:42 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) बृहन्मुंबई नगर निगम के लिए मतदान गुरुवार सुबह उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मुंबई के मतदान केंद्रों पर पहुंचे।.

see more..

पुणे में चुनावी स्याही मिटाने एवं फर्जी मतदान को लेकर शिकायत

15 Jan 2026 | 5:32 PM

पुणे, 15 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने पुणे में स्थानीय नगर निकाय चुनावों में मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की उंगलियों पर लगी चुनावी स्याही को जानबूझकर मिटाने तथा फर्जी मतदान के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।.

see more..

बीएमसी चुनाव: विपक्ष और मतदाताओं ने 'मार्कर स्याही' मिटने का आरोप लगाया, आप ने किया विरोध

15 Jan 2026 | 5:26 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में विपक्षी नेताओं और मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि इस बार के चुनाव में उंगलियों पर लगायी जाने वाली 'मार्कर स्याही 'आसानी से मिट रही है। .

see more..