Wednesday, May 20 2026 | Time 07:26 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


रूमानी अदाओं से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी दिव्या भारती ने

जन्मदिवस 25 फरवरी के अवसर पर
मुंबई, 25 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड में दिव्या भारती को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों के बीच बहुत कम समय में खास पहचान बनाई थी।
25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मीं दिव्या भारती ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की । वह बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। वह अभिनय के पीछे इतनी पागल थीं कि उन्होंने इसके लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। इसके लिए दिव्या भारती ने नौवीं क्लास में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
वर्ष 1990 में दिव्या भारती ने डी रामानायडू की तेलुगू फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई, जिसने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दिव्या को ‘द लेडी ऑफ सुपरस्टार’ बना दिया था। इसके बाद अभिनेत्री ने दक्षिण भारत की कई फिल्मों में काम किया। दक्षिण भारत में उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी थी। फिर, उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया, जहां उन्होंने अपनी अदाकारी के झंडे गाड़े।
बॉलीवुड में दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित राजीव राय की फिल्म विश्वात्मा से की। इस फिल्म मे दिव्या पर फिल्माया यह गाना सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गयी…दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय है। यही वह साल है, जब दिव्या की एक-एक कर दस फिल्में रिलीज हुईं। इनमें पहली फिल्म विश्वात्मा के अलावा शोला और शबनम, दिल का क्या कसूर, जान से प्यारा, दीवाना, बेवफा, दुश्मन जमाना, दिल आशना है, गीत और दिल ही तो है उल्लेखनीय फिल्में हैं।दीवाना के लिए दिव्या को फिल्म फेयर की ओर से फेस ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
वर्ष 1992 से वर्ष1993 के बीच दिव्या ने बॉलीवुड की 14 फिल्मों में काम किया। वर्ष 1992 में दिव्या भारती ने जाने-माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी कर ली, लेकिन शादी के महज एक वर्ष के बाद पांच अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की इमारत से गिरकर मौत हो गई। उस वक्त उनकी उम्र महज 19 साल थी। हालांकि यह दिव्या की मौत भी आज तक रहस्यमयी रही, क्योंकि इतने सालों बाद भी यह नहीं पता चल सका कि यह दुर्घटना थी या सुसाइड या फिर मर्डर…। मौत के बाद दिव्या भारती की रंग और शतरंज प्रदर्शित हुयी। फिल्म रंग टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुईं।
प्रेम
वार्ता
More News

सोलापुर में कार और कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत

19 May 2026 | 9:25 PM

सोलापुर, 19 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मंगलवार सुबह एक कार और कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।.

see more..

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में 2 जून तक निषेधाज्ञा लागू

19 May 2026 | 9:12 PM

कोल्हापुर, 19 मई (वार्ता) कोल्हापुर से गुजरने वाले प्रस्तावित शक्तिपीठ महामार्ग के खिलाफ होने वाले संभावित आंदोलन के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये पूरे जिले में 19 मई की सुबह 6 बजे से 2 जून की आधी रात तक के लिये निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।.

see more..

नीट प्रश्नपत्र लीक पूरी शैक्षणिक प्रशासनिक प्रणाली की अक्षम्य विफलता: डॉ. हुगलेश चलवादी

19 May 2026 | 8:03 PM

पुणे, 19 मई (वार्ता) प्रमुख शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हुगलेश चलवादी ने कहा है कि देश की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से देश की शीर्ष परीक्षा संस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। .

see more..

नीट पेपर लीक आरोपों पर नवनाथ बन का संजय राउत पर पलटवार

19 May 2026 | 8:00 PM

मुंबई, 19 मई (वार्ता) महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने मंगलवार को शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लातूर में कोचिंग क्लास के मालिक शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर वह चुप क्यों हैं? .

see more..

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय को 15 एकड़ जमीन आवंटित की

19 May 2026 | 7:57 PM

मुंबई, 19 मई (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाते हुए एमिटी विश्वविद्यालय की मूल संस्था 'रितनंद बलवेद एजुकेशन फाउंडेशन' को 15 एकड़ भूमि आवंटित करने को मंजूरी दे दी है। .

see more..