Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:54 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


आदर्श गौरव तेलुगु साइकोलॉजिकल-हॉरर फिल्म से करने जा रहे हैं साउथ डेब्यू

मुंबई, 04 मार्च (वार्ता ) बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता आदर्श गौरव अब टॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं।
भाषा की सीमाओं से परे जाकर अलग-अलग कहानियों का हिस्सा बनने वाले आदर्श अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। यह साइकोलॉजिकल-हॉरर फिल्म जाह्नवी द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है, जो मशहूर निर्माता डी.वी.वी. दानय्या की बेटी हैं। डी.वी.वी. दानय्या ने ही ग्लोबल ब्लॉकबस्टर आरआरआर को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म का निर्देशन बाबा शशांक कर रहे हैं और इसे 2025 में रिलीज़ किया जाएगा।
अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित आदर्श ने कहा, "मेरा मानना है कि अच्छी कहानियां भाषा की सीमाओं से परे होती हैं, और बतौर अभिनेता, मेरे लिए सबसे रोमांचक चीज़ है अलग-अलग इंडस्ट्री में बेहतरीन कहानियों का हिस्सा बनना। साउथ फिल्म इंडस्ट्री लगातार इनोवेटिव और दमदार फिल्में बना रही है, और अब इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है। यह प्रोजेक्ट बिल्कुल अलग है।साइकोलॉजिकल-हॉरर जॉनर में मेरी पहली फिल्म है, और इसकी कहानी ने मुझे तुरंत आकर्षित किया। जाह्नवी की प्रोडक्शन कंपनी के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शुरुआत करना वाकई खास एहसास है। मुझे इंतेज़ार है कि दर्शक हमारी बनाई इस फिल्म को देखें।"
बॉलीवुड सितारों का साउथ इंडस्ट्री की ओर बढ़ता रुझान दिखाता है कि भारतीय सिनेमा में रीजनल बैरियर्स कम हो रही हैं। अब जब आदर्श गौरव भी टॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में वे किस तरह अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। आदर्श फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो चुके है जहां वो नॉन स्टॉप 45 दिनों लंबे शेड्यूल में शूटिंग करेंगे।
प्रेम
वार्ता
More News

श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की

16 Dec 2025 | 10:36 AM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह ,अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।.

see more..

टीवी अभिनेता अनुज सचदेवा पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

15 Dec 2025 | 8:43 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गोरेगांव में टेलीविजन अभिनेता अनुज सचदेवा पर उनकी हाउसिंग कॉलोनी में हमला किया गया। .

see more..

पत्नी की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का निजी सहायक हिरासत में

15 Dec 2025 | 8:34 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को उनकी पत्नी डॉ. गौरी गर्जे पाल्वे की कथित आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।.

see more..

महाराष्ट्र में मिड-डे-मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

15 Dec 2025 | 7:40 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक कैलाश पाटिल ने राज्य की मिड-डे मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के गंभीर घोटाले का आरोप लगाया है।.

see more..