More News22 Jan 2026 | 9:05 PMनागपुर, 22 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार एक युवक पुलिस हिरासत में मृत पाया गया।.
see more.. 22 Jan 2026 | 8:55 PMमुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने यूके में रहने वाले डॉक्टर और यूट्यूबर संग्राम पाटिल की याचिका पर मुंबई पुलिस को नोटिस जारी किया, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को लक्ष्य करने वाली आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है।.
see more.. 22 Jan 2026 | 8:04 PMमुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम ने गुरुवार को कहा कि शहर को एक ऐसी महिला मेयर मिलने जा रही है जो आत्मविश्वास और काबिलियत के साथ नगर निकाय को चला सकेंगी।.
see more.. 22 Jan 2026 | 6:07 PMमुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र ने शहरी विकास मंत्रालय ने गुरुवार को राज्य स्तरीय लॉटरी के माध्यम से सभी 29 नगर निगमों में मेयर पद के लिए आरक्षण को अंतिम रूप दिया, जो शहरी स्थानीय निकाय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव है और इसमें महिलाओं के नेतृत्व पर जोर दिया गया है।.
see more.. 22 Jan 2026 | 2:43 PMमुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कमान इस बार एक महिला के हाथों में होगी। गुरुवार को आए लॉटरी के नतीजों के अनुसार, बीएमसी में महापौर का पद 'सामान्य श्रेणी की महिला' के लिए आरक्षित किया गया है।
राज्य सरकार सभी नगर निगमों के लिए महापौर पद के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी पद्धति के जरिए करती है।
इस प्रक्रिया के दौरान मुंबई नगर निगम के लिए निकाला गया ड्रा सामान्य वर्ग की महिला के पक्ष में रहा। अब इस आरक्षण के बाद यह तय हो गया है कि बीएमसी का अगला महापौर इसी श्रेणी से चुना जाएगा।
शोभित, मधुकांत
वार्ता.
see more..