Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:18 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


सलमान खान की नेक पहल: बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने शुरू किए गरीबों के लिए नेत्र शिविर

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के साथ मिलकर पंजाब में मुफ्त नेत्र शिविरों के जरिए आंखों की सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल की है।
सलमान खान अपने नेक कामों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के साथ मिलकर पंजाब में मुफ्त नेत्र शिविरों के जरिए आंखों की सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल की है। इन शिविरों में लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे और इलाज दिया जाएगा।
फाउंडेशन ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और कश्मीर सहित भारत के कई राज्यों में मुफ्त नेत्र शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें ग्रामीण इलाकों पर खास ध्यान दिया गया है।इन गांवों में कई लोग मोतियाबिंद और दूसरी आंखों की समस्याओं से जूझते हैं और सोचते हैं कि ये ठीक नहीं हो सकतीं। बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन का मकसद इस सोच को बदलना है, ताकि जिन लोगों को सही इलाज नहीं मिल पाता, उन्हें मुफ्त आंखों का इलाज दिया जा सके। एक साधारण मोतियाबिंद का ऑपरेशन किसी की जिंदगी बदल सकता है, नजर वापस दिलाकर उसे फिर से आत्मनिर्भर बना सकता है।
पंजाब में निःशुल्क नेत्र शिविर 11 से 14 मार्च तक करसेवा किला आनंदगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ में लगेगा। इस पहल के जरिए सलमान खान न सिर्फ जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य की अहमियत पर जागरूकता भी फैला रहे हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

बीएमसी चुनावों से पहले बढ़ते प्रदूषण को लेकर जेन जेड बनाएगी मानव श्रृंखला

16 Dec 2025 | 7:58 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में आगामी 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण की ओर ध्यानाकर्षित करने एवं पर्यावरण संरक्षण को चर्चा के केंद्र में लाने के लिए, जेनरेशन जेड शनिवार सुबह नवी मुंबई के वाशी में समुद्र तट पर प्रतीकात्मक मानव श्रृंखला बनाएगी। .

see more..

अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे की सजा बरकरार रखी

16 Dec 2025 | 7:55 PM

नासिक, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक की एक अदालत ने राज्य के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को सरकारी कोटे में 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में मंगलवार को दो वर्ष की जेल की सजा सुनाई।
न्यायाधीश पी. एम. बादर ने संबंधित मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
जिला सत्र न्यायालय ने प्रथम श्रेणी न्यायालय द्वारा माणिकराव कोकाटे को 2 वर्ष की जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की दी गई सजा को बरकरार रखा है।
प्रदीप अशोक
वार्ता.

see more..

जलगांव में कुएं में मिला नाै वर्षीय लापता बच्ची का शव

16 Dec 2025 | 6:18 PM

जलगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के तरवाडे गांव से लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के गणेश गरुड़ के खेत स्थित कुएं में लड़की का शव मिला। यह बच्ची 12 दिसंबर से लापता थी।.

see more..

राउत ने चुनाव आयोग पर लगाया भेदभाव का आरोप

16 Dec 2025 | 4:55 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सरकार और चुनाव आयोग पर आदर्श आचार संहिता को चुनिंदा तरीके से लागू करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसे सिर्फ मराठी लोगों और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ लागू किया जा रहा है।.

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:33 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..