Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:52 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


तमन्ना भाटिया की फिल्म 'ओडेला 2' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 09 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म 'ओडेला 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
फिल्म'ओडेला 2' फिल्म 'ओडेला - रेलवे स्टेशन' की सीक्वल है। तमन्ना भाटिया के दमदार लीड रोल के साथ, मेकर्स और पूरी टीम एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने की उम्मीद कर रहे हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की कहानी एक बुरे इरादों वाले शख्स (वशिष्ठ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके काले जादू और तंत्र गांव वालों को परेशान करते हैं। खासकर वह महिलाओं को परेशान करता है। उससे रक्षा के लिए शिव शक्ति (तमन्ना भाटिया) की एंट्री होती है। अपनी दिव्य ऊर्जा और ताकत के साथ शिव शक्ति उस बुरे शख्स के शासन की समाप्ति का संकल्प लेती हैं।
भारी बजट में बनी 'ओडेला 2' में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें वशिष्ठ एन. सिम्हा, हेबा पटेल, मुरली शर्मा, शरथ लोहिताश्व, श्रीकांत अयंगर, नागा महेश, वामशी, गगन विहारी, सुरेंद्र रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी शामिल हैं। इस फिल्म को मदु क्रिएशंस के तहत डी. मधु द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। हिंदी संस्करण को 'एडवाइज़ मूवीज़' बैनर के तहत आदित्य भाटिया पेश करेंगे, जबकि जय विराट्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड इसके हिंदी क्षेत्रों में वितरण को संभालेगा।
फिल्म 'ओडेला 2'का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है, जबकि इसकी कहानी, पटकथा, संवाद और निर्देशन पर्यवेक्षण संपत नंदी ने किया है। फिल्म का संगीत बी. अजनीश लोकनाथ ने दिया है।
प्रेम
वार्ता
More News

श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की

16 Dec 2025 | 10:36 AM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह ,अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।.

see more..

टीवी अभिनेता अनुज सचदेवा पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

15 Dec 2025 | 8:43 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गोरेगांव में टेलीविजन अभिनेता अनुज सचदेवा पर उनकी हाउसिंग कॉलोनी में हमला किया गया। .

see more..

पत्नी की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का निजी सहायक हिरासत में

15 Dec 2025 | 8:34 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को उनकी पत्नी डॉ. गौरी गर्जे पाल्वे की कथित आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।.

see more..

महाराष्ट्र में मिड-डे-मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

15 Dec 2025 | 7:40 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक कैलाश पाटिल ने राज्य की मिड-डे मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के गंभीर घोटाले का आरोप लगाया है।.

see more..