Thursday, Dec 11 2025 | Time 05:06 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ की शूटिंग शुरू

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ के अब तक तीन भाग रिलीज हो चुके हैं। फैंस फिल्म के अगले भाग का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब धमाल के चाहने वालों के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई है।‘धमाल 4’ की शूटिंग जारी है और फिल्म का एक शेड्यूल भी पूरा हो गया है।
अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म धमाल 4 की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने सह-कलाकारों के साथ दिख रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म की टीम ने मालेश्वर घाट में पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है।
अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, “मज़ा फिर से वापस आ गया है! धमाल 4 की शुरुआत हो चुकी है। मालेश्वर घाट शेड्यूल खत्म, मुंबई शेड्यूल की शूटिंग शुरू! हंसी का धमाल शुरू हो चुका है!”
पहली तस्वीर में अजय, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और संजीदा शेख के साथ नजर आए। दूसरी तस्वीर में वह फिल्म के निर्माता और निर्देशक इंद्र कुमार और भूषण कुमार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि धमाल वर्ष 2007 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद वर्ष 2011 में डबल धमाल और 2019 में टोटल धमाल का निर्माण हुआ।और अब धमाल सीरीज की चौथी फिल्म धमाल 4 का निर्माण किया जा रहा है।
प्रेम
वार्ता
More News

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम 2026 तक 8,000 नयी बसें शामिल करेगा : सरनाइक

11 Dec 2025 | 12:18 AM

नागपुर, 10 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) 2026 तक अपने बेड़े में 8,000 नयी बसें शामिल करेगा।.

see more..

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे लैंड डील मामले में महाराष्ट्र सरकार पर उठाए सवाल

11 Dec 2025 | 12:09 AM

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़े पुणे लैंड डील मामले में राज्य सरकार पर सवाल उठाए ।.

see more..

शिवसेना विधायक शरद सोनवणे तेंदुए की पोशाक पहनकर पहुंचे विधानसभा

10 Dec 2025 | 11:08 PM

नागपुर, 10 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना विधायक शरद सोनवणे महाराष्ट्र में तेंदुए के बढ़ते हमले और इसके खतरे की तरफ ध्यान दिलाने के लिए बुधवार को तेंदुआ का पोशाक पहनकर विधानसभा पहुंचे। .

see more..

मुंबई में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल

10 Dec 2025 | 9:29 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई उपनगर के गोरेगांव इलाके में बुधवार को खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गये। .

see more..

महाराष्ट्र में ट्रैफिक पुलिस चालान वसूलने के लिए 'शरीर पर पहनने वाला कैमरा' लगाएगी: फडणवीस

10 Dec 2025 | 9:27 PM

नागपुर, 10 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से यातायात पुलिसकर्मियों के लिए 'शरीर पर पहनने वाला कैमरा' लगाएगी, जिनके पास चालान कटने का अधिकार है।.

see more..