Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:34 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


'वीर हनुमान' के कलाकारों ने हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंग बली से अपना जुड़ाव साझा किया

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) सोनी सब के भव्य पौराणिक शो ‘वीर हनुमान’ के कलाकारों ने हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंग बली से अपना जुड़ाव प्रशंसकों के साथ साझा किया है।
हनुमान जयंती,भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें “जय बजरंग बली” के जयकारे, मंदिरों में दर्शन और हनुमान चालीसा का पाठ प्रमुख होता है। इस पावन अवसर पर वीर हनुमान के कलाकारों ने इस त्योहार से जुड़ी अपनी भावनाएँ और स्मृतियाँ साझा कीं।
केसरी की भूमिका निभा रहे आरव चौधरी ने कहा, “हनुमान जयंती शक्ति, भक्ति और उन मूल्यों की याद दिलाती है जिन्हें हमें अपने बच्चों में भी संजोना चाहिए। वीर हनुमान जैसे शो का हिस्सा होना इस अवसर को और भी खास बना देता है। मुझे मारुति के पिता का किरदार निभाने का सौभाग्य मिला है, यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात है।”
माता अंजनी की भूमिका निभा रही सायली सालुंखे ने कहा, “हनुमान जयंती एक सुंदर आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आती है, और एक हनुमान भक्त होने के नाते मैं इस पर्व से गहरे रूप से जुड़ी हुई हूं। हमारे घर में इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ होता है और प्रसाद चढ़ाया जाता है। यह भूमिका निभाने से मेरी भक्ति और भावनात्मक जुड़ाव और भी प्रगाढ़ हुआ है।”
बाली और सुग्रीव की भूमिका निभा रहे महिर पंधी ने कहा, “वीर हनुमान में बाली और सुग्रीव जैसे दो अलग-अलग व्यक्तित्वों को निभाना मेरे लिए एक शक्तिशाली अनुभव रहा है। हनुमान जयंती साहस, निष्ठा और आस्था का पर्व है,जो भगवान हनुमान के गुण हैं। यह दिन मेरे लिए आंतरिक शक्ति और आत्मचिंतन से जुड़ा होता है। इस पवित्र समय में शो का हिस्सा होना एक आशीर्वाद जैसा लगता है।”
महादेव की भूमिका निभा रहे तरुण खन्ना ने कहा, “एक ऐसे पात्र का अभिनय करना, जो भगवान हनुमान जैसे महान भक्त का आराध्य है, अपने आप में दिव्यता से भरा अनुभव है। हनुमान जयंती निःस्वार्थ सेवा और शक्ति का प्रतीक है, और मैं अपने प्रशंसकों से आग्रह करता हूं कि वे इस दिन इन मूल्यों पर विचार करें। वीर हनुमान का हिस्सा बनकर मैंने हनुमान जी की भक्ति की गहराई को और बेहतर समझा है, जो ऑनस्क्रीन ही नहीं, ऑफस्क्रीन भी प्रेरणादायक है।”
वीर हनुमान हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।
प्रेम
वार्ता
More News

महाराष्ट्र सरकार अब वृत्तचित्र और लघु फिल्म निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की मदद देगी

13 Jun 2026 | 7:53 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अच्छी गुणवत्ता के वृत्तचित्रों और बच्चों की फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने का फैसला लेते हुए अब वृत्तचित्र और लघु फिल्म निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार हर साल बच्चों की एक फिल्म बनाएगी।.

see more..

मुंबई में ट्रेन में चाकूबाजी के मामले में दो गिरफ्तार

13 Jun 2026 | 7:42 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में कर्जत की शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सीट को लेकर हुए झगड़े के बाद मुंबई की चलती लोकल ट्रेन में एक व्यक्ति को चाकू मारने के आरोप में दो लोगों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।.

see more..

शिवसेना(शिंदे) के संपर्क में हैं शिवसेना(यूबीटी) सांसद :दानवे

13 Jun 2026 | 6:39 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) शिवसेना(यूबीटी) के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने ने कहा है कि उनकी पार्टी के सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं विरोधी शिवसेना (शिंदे) प्रमुख एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं।.

see more..

अल-नीनो का बढ़ता खतरा: मौसम विभाग ने दी कम मानसूनी बारिश की चेतावनी, महाराष्ट्र सरकार ने शुरू कीं सूखा राहत तैयारियां

13 Jun 2026 | 6:21 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग ने प्रशांत महासागर में 'अल-नीनो'की स्थिति के सक्रिय होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जिससे इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति को लेकर बड़ी चिंताएं पैदा हो गई हैं। .

see more..

पुलिस ने मावल तालुका में अवैध शराब निर्माण इकाइयों का पता लगाया

13 Jun 2026 | 6:06 PM

पुणे, 13 जून (वार्ता) महाराष्ट्र के मावल तालुका के शिरगांव-परंदवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देसी शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है।.

see more..