Monday, Feb 9 2026 | Time 02:01 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाबलेश्वर में कांग्रेस का शिविर लगेगा: महाराष्ट्र प्रभारी

मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने गुरुवार को बताया कि महाबलेश्वर में आयोजित होने वाले पार्टी शिविर में जल्द ही राज्य और जिला स्तरीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।
श्री चेन्नीथला ने यहां पत्रकारों से बातचीत में राज्य की गठबंधन सरकार पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, "लड़की बहन योजना के लाभार्थियों को 2,100 रुपये देने का वादा भूल गई है और अब केवल 500 रुपये दिए जा रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि महायुति केवल वोट के लिए यह योजना लेकर आई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही चेतावनी दी थी कि महायुति प्यारी बहनों को धोखा दे रही है।
उनकी मौजूदगी में और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के सांसदों की बैठक हुई, जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें भाजपा नीत केंद्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा के अंदर और बाहर आवाज उठाने पर रणनीति और विस्तृत चर्चा की गई।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री (स्वर्गीय) डॉ. श्रीकांत जिचकर के बेटे याज्ञवल्क्य जिचकर फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। चुनाव के दौरान उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जिसे वापस लेकर उन्हें पार्टी में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धनंजय शिंदे भी आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। श्री सपकाल ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया।
सैनी,आशा
वार्ता
More News

एनसीपी गुटों के पुनर्मिलन पर हमारे सामने हुई थी चर्चा: सयाजी शिंदे

08 Feb 2026 | 8:36 PM

पुणे, 08 फरवरी (वार्ता) प्रसिद्ध मराठी अभिनेता सयाजी शिंदे ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के पुनर्मिलन को लेकर चर्चा उनके सामने हुई थी।.

see more..

भागवत ने 2047 तक एकजुट और मजबूत भारत का संकल्प लेने का किया आह्वान

08 Feb 2026 | 6:29 PM

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को भारतीयों से देश के और बंटवारे का डर छोड़ने और इसके बजाय 2047 तक एक एकजुट और मजबूत भारत देखने का संकल्प लेने का आग्रह किया।.

see more..

सुनेत्रा पवार ने जिला परिषद चुनाव के बाद मतदाताओं, राकांपा कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

08 Feb 2026 | 5:21 PM

पुणे, 08 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने पति अजित पवार के निधन के बाद पहले सार्वजनिक बयान में रविवार को कहा कि वह जिला परिषद चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के समर्पित कैडर का आभार व्यक्त करती हैं। .

see more..

शिवसेना नेता ने मोदी को लिखा पत्र, भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए विदेशी खाद्य उत्पादों के अवैध आयात और बिक्री के मामले में हस्तक्षेप की अपील

08 Feb 2026 | 5:14 PM

पुणे, 08 फरवरी (वार्ता) शिवसेना (शिंदे गुट) के पुणे शहर संयोजक आनंद गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में विदेशी खाद्य उत्पादों के अवैध आयात और बिक्री की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है। .

see more..

कुंभ मेले की तैयारी: नासिक हवाई अड्डा के विस्तार के लिए भूमि पूजन

08 Feb 2026 | 3:58 PM

नासिक, 08 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक हवाई अड्डा का आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर विस्तार किया जा रहा है, जिसका भूमि पूजन समारोह रविवार को होगा।.

see more..