Monday, Feb 9 2026 | Time 01:27 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' की शूटिंग धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस के साथ हैदराबाद में फिर से शुरू

मुंबई, 13 मई (वार्ता) पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' की शूटिंग हैदराबाद में एक धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस के साथ फिर से शुरू हो गयी है।
निर्देशक सुजीत निर्देशित और प्रतिष्ठित डीभीभी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तहत डीभीभी दानय्या द्वारा वित्तपोषित फ़िल्म ओजी की शूटिंग आधिकारिक तौर पर हैदराबाद में शुरू हो गयी है। ओजी के नए शेड्यूल की शुरुआत एक्शन सीक्वेंस के साथ की गयी है।इस पल को यादगार बनाने के लिए, निर्माताओं ने सेट से एक नई तस्वीर जारी की, जिसमें प्रशंसकों को फ़िल्म की एक झलक दिखाई गई। इस तस्वीर ने पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा को हवा दे दी है, जिससे आने वाली फ़िल्म के लिए उत्साह और बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, मल्ली मोधालैंडी... ईसारी मुगिद्दाम... #ओजी#
देकॉलहिमओजी। फिल्म ओजी में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म में श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में हैं। संगीत एस थमन द्वारा रचित है और कहानी सुजीत ने लिखी है।
प्रेम
वार्ता
More News

एनसीपी गुटों के पुनर्मिलन पर हमारे सामने हुई थी चर्चा: सयाजी शिंदे

08 Feb 2026 | 8:36 PM

पुणे, 08 फरवरी (वार्ता) प्रसिद्ध मराठी अभिनेता सयाजी शिंदे ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के पुनर्मिलन को लेकर चर्चा उनके सामने हुई थी।.

see more..

भागवत ने 2047 तक एकजुट और मजबूत भारत का संकल्प लेने का किया आह्वान

08 Feb 2026 | 6:29 PM

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को भारतीयों से देश के और बंटवारे का डर छोड़ने और इसके बजाय 2047 तक एक एकजुट और मजबूत भारत देखने का संकल्प लेने का आग्रह किया।.

see more..

सुनेत्रा पवार ने जिला परिषद चुनाव के बाद मतदाताओं, राकांपा कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

08 Feb 2026 | 5:21 PM

पुणे, 08 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने पति अजित पवार के निधन के बाद पहले सार्वजनिक बयान में रविवार को कहा कि वह जिला परिषद चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के समर्पित कैडर का आभार व्यक्त करती हैं। .

see more..

शिवसेना नेता ने मोदी को लिखा पत्र, भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए विदेशी खाद्य उत्पादों के अवैध आयात और बिक्री के मामले में हस्तक्षेप की अपील

08 Feb 2026 | 5:14 PM

पुणे, 08 फरवरी (वार्ता) शिवसेना (शिंदे गुट) के पुणे शहर संयोजक आनंद गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में विदेशी खाद्य उत्पादों के अवैध आयात और बिक्री की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है। .

see more..

कुंभ मेले की तैयारी: नासिक हवाई अड्डा के विस्तार के लिए भूमि पूजन

08 Feb 2026 | 3:58 PM

नासिक, 08 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक हवाई अड्डा का आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर विस्तार किया जा रहा है, जिसका भूमि पूजन समारोह रविवार को होगा।.

see more..