Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:24 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


पहली बार अपने गृह राज्य बिहार में शूटिंग कर भावुक हुये पंकज त्रिपाठी

मुंबई, 13 मई (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता पंकज त्रिपाठी पहली बार अपने गृह राज्य बिहार में फिल्म की शूटिंग कर भावुक हो गये हैं।
पंकज त्रिपाठी के लिए अपने जड़ों की ओर लौटना हमेशा से एक खास सपना रहा है। और अब, दुनियाभर में अपने शानदार अभिनय से दिल जीतने के बाद, पंकज पहली बार अपने करियर में अपने गृह राज्य बिहार में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म को 'ओह माय गॉड 2' फेम अमित राय निर्देशित कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि पंकज त्रिपाठी और अमित राय दोनों ही बिहार से हैं, और ये पहली बार है जब दोनों एकसाथ अपने गृह राज्य में शूटिंग कर रहे हैं। यह मौका दोनों के लिए बेहद खास और भावुक करने वाला है।
बिहार फिल्म निगम के समर्थन से बन रही इस फिल्म में पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और बिहार के कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 35 दिनों तक बिहार की असली लोकेशंस पर की जा रही है, जिससे कहानी को एक सच्ची और गहराई से जुड़ी हुई पृष्ठभूमि मिल रही है।
इस खास मौके पर पंकज त्रिपाठी ने भावुक होकर कहा,शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि ये पल मेरे लिए क्या मायने रखता है। मेरा सफर बिहार के एक छोटे गांव की गलियों से नुक्कड़ नाटक और थिएटर करते हुए शुरू हुआ था। तब कभी सोचा नहीं था कि एक दिन फिल्म क्रू के साथ उन्हीं गलियों में लौटूंगा। हिंदी सिनेमा में दो दशक से ज्यादा वक्त बिताने के बाद ये पहली बार है जब मैं अपने गृह राज्य में फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। ऐसा लगता है जैसे जिंदगी एक पूरा चक्कर लगाकर वहीं लौट आई है, जहां से शुरुआत हुई थी। हिंदी फिल्मों की शूटिंग बिहार में बहुत कम होती है ।आखिरी जो मुझे याद है वो 2003 में मनोज बाजपेयी की 'शूल' थी , तो ये अनुभव मेरे लिए बेहद खास और लंबे समय से बाकी था।
पंकज त्रिपाठी ने कहा, जब कहानी आपकी मिट्टी से जुड़ी हो, तो उसमें एक अलग ही जादू होता है। यहां हर सीन, हर लोकेशन, हर चेहरे से एक गहरा जुड़ाव महसूस होता है। अमित राय के साथ दोबारा काम करना ,जो खुद भी बिहार से हैं इस प्रोजेक्ट को और भी निजी बना देता है। हम दोनों को यहां की भाषा, भावनाएं और संस्कृति की बारीक समझ है और वो स्क्रीन पर जरूर झलकेगी। ये फिल्म सिर्फ एक और प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि मेरे लिए उस धरती को एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि है, जिसने मुझे बनाया।
प्रेम
वार्ता
More News

बीएमसी चुनावों से पहले बढ़ते प्रदूषण को लेकर जेन जेड बनाएगी मानव श्रृंखला

16 Dec 2025 | 7:58 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में आगामी 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण की ओर ध्यानाकर्षित करने एवं पर्यावरण संरक्षण को चर्चा के केंद्र में लाने के लिए, जेनरेशन जेड शनिवार सुबह नवी मुंबई के वाशी में समुद्र तट पर प्रतीकात्मक मानव श्रृंखला बनाएगी। .

see more..

अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे की सजा बरकरार रखी

16 Dec 2025 | 7:55 PM

नासिक, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक की एक अदालत ने राज्य के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को सरकारी कोटे में 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में मंगलवार को दो वर्ष की जेल की सजा सुनाई।
न्यायाधीश पी. एम. बादर ने संबंधित मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
जिला सत्र न्यायालय ने प्रथम श्रेणी न्यायालय द्वारा माणिकराव कोकाटे को 2 वर्ष की जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की दी गई सजा को बरकरार रखा है।
प्रदीप अशोक
वार्ता.

see more..

जलगांव में कुएं में मिला नाै वर्षीय लापता बच्ची का शव

16 Dec 2025 | 6:18 PM

जलगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के तरवाडे गांव से लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के गणेश गरुड़ के खेत स्थित कुएं में लड़की का शव मिला। यह बच्ची 12 दिसंबर से लापता थी।.

see more..

राउत ने चुनाव आयोग पर लगाया भेदभाव का आरोप

16 Dec 2025 | 4:55 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सरकार और चुनाव आयोग पर आदर्श आचार संहिता को चुनिंदा तरीके से लागू करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसे सिर्फ मराठी लोगों और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ लागू किया जा रहा है।.

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:33 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..