Monday, May 11 2026 | Time 17:23 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


कार्तिक आर्यन ने अनुराग बसु की अनटाइटल्ड इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी का लंबा शेड्यूल पूरा किया

मुंबई, 13 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्मकार अनुराग बसु की अनटाइटल्ड इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी का लंबा शेड्यूल पूरा कर लिया है।
कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जो प्रशंसित फिल्म निर्माता अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक संगीतमय प्रेम कहानी है। अपने समर्पण और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले कार्तिक ने प्रशंसकों के साथ अपडेट साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया, जिसमें उन्होंने कैप्शन के साथ एक बिहाइंड द सीन तस्वीर पोस्ट की कर कैप्शन में लिखा,“एक लंबे शेड्यूल का आखिरी दिन ”।
हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कार्तिक और अनुराग बसु के बीच यह सहयोग अभिनेता द्वारा पहले किए गए किसी भी काम से अलग है। मौजूदा शेड्यूल, जो कई हफ़्तों तक चला, जिस्में कई स्थानों पर गहन फिल्मांकन शामिल था। प्रशंसक पहले से ही फिल्म के शीर्षक, संगीत लाइनअप के बारे में अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे निर्माताओं ने अभी तक गुप्त रखा है।
इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही, कार्तिक आर्यन प्रोडक्शन के अगले चरण के लिए तैयार हो गए हैं क्योंकि इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनने जा रही इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इसके साथ ही उनके पास दो और बड़े प्रोजेक्ट तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी और नागजिला है।
प्रेम
वार्ता
More News

सोनी सब के यादें में अहम भूमिका निभाएगी डेलनाज़ ईरानी

11 May 2026 | 1:02 PM

मुंबई,11 मई (वार्ता) अभिनेत्री डेलनाज़ ईरानी सोनी सब के शो यादें में अहम भूमिका निभाएगी। सोनी सब का शो यादें अपनी भावनात्मक कहानी और गहराई से बुने किरदारों के सफर के साथ दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। चल रही कहानी में एक नया दिलचस्प मोड़ जोड़ते हुए, अनुभवी अभिनेत्री डेलनाज़ ईरानी शो में खास भूमिका निभाने जा रही हैं।.

see more..

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल का कोलकाता में बड़ा प्रमोशन, 14 मई को

11 May 2026 | 12:53 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) संजय दत्त स्टारर फिल्म आखिरी सवाल का बड़ा प्रमोशन कोलकाता में 14 मई को होगा। आखिरी सवाल में संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। अपनी दमदार घोषणा और साहसपूर्ण टीज़र के बाद से ही इस प्रोजेक्ट ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है। फिल्म के टीज़र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की तनावपूर्ण और दिलचस्प झलक दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसी बढ़ते क्रेज के बीच अब फिल्म की टीम 14 तारीख को कोलकाता पहुंचने जा रही है, जहां संजय दत्त और पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन को नई रफ्तार देगी।.

see more..

बाबिल खान ने मलयालम सिनेमा में रखा कदम, बाबू जनार्दनन की फिल्म गांधी बाज़ार संडे मार्केट से करेंगे डेब्यू

11 May 2026 | 12:39 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता)बाबिल खान अपने अभिनय सफर की एक नई और खास शुरुआत करने जा रहे हैं। बाबिल खान, निर्देशक बाबू जनार्दनन की आने वाली फिल्म "गांधी बाज़ार संडे मार्केट" के साथ मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म के ज़रिए बाबिल मलयालम फिल्मों की उस दुनिया का हिस्सा बनेंगे, जो अपनी गहराई और सच्ची कहानी कहने के अंदाज़ के लिए जानी जाती है।.

see more..

मराठी के दिग्गज गायक-संगीतकार गोविंद पोवाले का 93 वर्ष की आयु में निधन

10 May 2026 | 11:49 PM

मुंबई, 10 मई (वार्ता) मराठी के दिग्गज गायक और संगीतकार गोविंद पोवाले का रविवार सुबह मुंबई में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। .

see more..

पुणे में मातृ दिवस पर समाज सेवकों की माताओं का हुआ सम्मान

10 May 2026 | 8:44 PM

पुणे, 10 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के पुणे में 'जय गणेश व्यासपीठ' द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष 'विघ्नहर्ता कार्यकर्ता मातृ गौरव सम्मान' समारोह आयोजित किया गया। .

see more..