Sunday, Jan 18 2026 | Time 13:43 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह का लगन स्पेशल गीत 'सेनुरा छोड़ावेला गांव' रिलीज

मुंबई, 13 मई (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका प्रियंका सिंह का लगन स्पेशल गीत 'सेनुरा छोड़ावेला गांव' रिलीज हो गया है।
माही श्रीवास्तव शादी-विवाह के सीजन में लगन स्पेशल गीत 'सेनुरा छोड़ावेला गांव' लेकर आयी हैं।यह गीत प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'इस लोकगीत की शूटिंग करके बहुत मजा आया था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ बेटी की शादी पर आधारित यह गीत दिल को छू लेने वाला है। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गीत 'सेनुरा छोड़ावेला गाँव' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत हैं। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
प्रेम
वार्ता
More News

भाजपा नेता राज पुरोहित का निधन

18 Jan 2026 | 1:01 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित का रविवार सुबह निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।.

see more..

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का हुआ निधन

18 Jan 2026 | 11:31 AM

मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का शनिवार रात बॉम्बे हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को चंदनवाड़ी सोनापुर में अपराह्न एक बजे किया जाएगा। .

see more..

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

18 Jan 2026 | 11:13 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी।.

see more..

सीबीआई के जाल में फंसा एचपीसीएल का सेल्स ऑफिसर, एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

18 Jan 2026 | 12:24 AM

नागपुर, 17 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने शनिवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एक सेल्स ऑफिसर को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। .

see more..