Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:42 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


वीज़ा रिजेक्शन के कारण कान्स फिल्म फेस्टिबल में शिरकत नहीं कर पायेंगी उर्फी जावेद

मुंबई, 14 मई (वार्ता) सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री उर्फी जावेद ने बताया कि वीजा रिजेक्ट होने के कारण वह कान्स फिल्म फेस्टिबल में शिरकत नहीं कर पायेंगी।
उर्फी जावेद के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे कि वह इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी धमाकेदार एंट्री से सबको चौंकाएंगी। लेकिन अफसोस की बात है कि उर्फी इस प्रतिष्ठित इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि उनका वीज़ा रिजेक्ट हो गया। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए इस रिजेक्शन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
उर्फी ने लिखा, मैंने सोशल मीडिया पर कुछ भी अपलोड नहीं किया और कहीं नज़र भी नहीं आई क्योंकि मैं एक दौर से गुज़र रही थी। मेरा बिजनेस नहीं चला। मैंने कई और चीज़ें ट्राई कीं, लेकिन वहां भी रिजेक्शन ही मिला। मुझे कान्स जाने का मौका भी मिला था (बड़ा-बड़ा शुक्रिया दीपा खोसला और क्षितिज कंकारिया का) लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था और मेरा वीज़ा रिजेक्ट हो गया। कुछ क्रेज़ी आउटफिट आइडियाज़ पर काम कर रही थी। मेरी टीम और मैं बहुत निराश हो गए।
उर्फी ने हालांकि इस निराशा के बावजूद इस रिजेक्शन को प्रेरणा में बदल दिया और अपने फॉलोअर्स से भी आग्रह किया कि वे भी अपनी रिजेक्शन स्टोरीज़ साझा करें जिससे एक-दूसरे को प्रेरित किया जा सके। उन्होंने लिखा, मुझे यकीन है कि आप में से कई लोग भी रिजेक्शन का सामना कर रहे होंगे और मैं आपकी कहानियां जानना चाहती हूं। चलो एक-दूसरे का सपोर्ट करें और हौसला बढ़ाएं। रिजेक्शन दुनिया का अंत नहीं होता। ये तो और मेहनत करने की प्रेरणा देनी चाहिए। कृपया #रिजेक्टेड हैशटैग का इस्तेमाल करके अपनी स्टोरीज़ शेयर करें और मुझे टैग करें। मैं इन्हें अपनी स्टोरीज़ में शेयर करूंगी जिससे दूसरों को भी प्रेरणा मिले। रिजेक्शन के बाद दुखी होना और रोना आम बात है। मैं भी रोती हूं। लेकिन उसके बाद क्या? हर रिजेक्शन में एक मौका छिपा होता है, बस ध्यान से देखो। ज़िंदगी में इतने रिजेक्शन के बाद भी मैं नहीं रुकी, और आपको भी नहीं रुकना चाहिए।
उर्फी ने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, रिजेक्शन आपको परिभाषित नहीं करता, बल्कि आप उस सिचुएशन से क्या बनाते हो, वो करता है। चलिए अपनी रिजेक्शन स्टोरीज़ शेयर करें और दूसरों को इंस्पायर करें। #रिजेक्टेड हैशटैग का इस्तेमाल करें और मुझे टैग करें। बात करें इस बारे में!
प्रेम
वार्ता
More News

प्रिंस नरूला के साथ नए म्यूजिक वीडियो में दिखेगा रेवती माहुरकर का नया अंदाज

10 Jun 2026 | 4:48 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) उभरती हुई कलाकार रेवती माहुरकर जल्द ही अभिनेता और रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट में रेवती का एक अलग और आकर्षक रूप देखने को मिलेगा।रेवती अपनी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आगामी गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पूरी रात हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस की शूटिंग की। उन्होंने सुबह पांच से छह बजे तक लगातार हील्स पहनकर डांस किया।.

see more..

जी5 के नए रियलिटी शो 'मां है ना' में नजर आएंगी निकिता रावल, शिल्पा शेट्टी के साथ करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

10 Jun 2026 | 4:45 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता)अभिनेत्री और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्ती निकिता रावल आगामी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो मां है ना में अपने नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। यह शो 12 जून 2026 से जी 5 पर प्रसारित होगा।शो में निकिता रावल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। 'मां है ना' भोजन, हास्य और पारिवारिक रिश्तों के माध्यम से मातृत्व की भावना का उत्सव मनाने वाला कार्यक्रम है, जिसमें मनोरंजन के साथ भावनात्मक पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है।.

see more..

राकांपा में आंतरिक कलह उजागर: राज्यसभा टिकट न मिलने पर छगन भुजबल ने जताई नाराजगी

10 Jun 2026 | 4:30 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के भीतर आंतरिक मतभेद उस समय और गहरे हो गए, जब वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकित न किए जाने पर खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। .

see more..

'यादें’ में होगा बड़ा खुलासा, सामने आएगी देव और वाणी के रिश्ते की सच्चाई

10 Jun 2026 | 3:51 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक यादें में आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा खुलासा दर्शकों को भावनात्मक मोड़ पर ले जाएगा। शो में डॉ. देव मेहता की खोई हुई यादों की तलाश अब ऐसी सच्चाई तक पहुंचने वाली है, जो कई जिंदगियों को बदल देगी।.

see more..

यश राज फिल्म्स ने 'अल्फा' के टीज़र में आलिया भट्ट द्वारा निभाए गए एक असैसिन की ओरिजिन स्टोरी से उठाया पर्दा

10 Jun 2026 | 3:44 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पहली बार एक युवा असैसिन की ओरिजिन स्टोरी को पेश किया गया है, जिसे बचपन से एक घातक हत्यारिन बनने के लिए तैयार किया जाता है।.

see more..