Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:37 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


बालासाहेब ठाकरे ने एक फोन कॉल से अमित शाह को बचाया-संजय राउत

मुंबई 16 मई (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अपनी मराठी किताब ''नरकतला स्वर्ग'' में बताया है कि कैसे बालासाहेब ठाकरे ने एक फोन कॉल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित शाह को संकट से बचाया था।
जेल में रहते हुए किताब लिखने वाले श्री राउत ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
किताब के मुताबिक केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) गुजरात दंगों के कुछ मामलों की जांच कर रही थी जिसमें श्री शाह का नाम भी शामिल था। श्री शाह युवा थे और किसी ने उनको सुझाव दिया कि केवल बालासाहेब ठाकरे ही उनकी मदद कर सकते हैं। श्री अमित शाह उस समय छोटे जय शाह के साथ मुंबई आए थे।
उन्होंने बताया कि श्री ठाकरे ने श्री शाह को शाम का समय दिया। श्री शाह ने श्री बालासाहेब से कहा कि उन्हें हिंदुत्व के लिए काम करने की सजा दी जा रही है।
उन्होंने बालासाहेब से यह भी कहा कि कुछ जजों के सामने एक केस चल रहा है। बालासाहेब ने पूछा कि वह क्या कर सकते हैं। श्री शाह ने कहा ''अगर आप उनसे बात करेंगे, तो वे आपकी हर बात मान लेंगे।''
श्री बालासाहेब ने मनोहर जोशी के फोन के ज़रिए सीधे उन लोगों से बात की जो अमित शाह के मामले को देख रहे थे।
श्री बालासाहेब ने फोन पर उस व्यक्ति से कहा, ''चाहे आप किसी भी पद पर हों, यह मत भूलिए कि आप भी हिंदू हैं।''
श्री राउत ने कहा कि एक फोन कॉल ने अमित शाह की सारी समस्याओं को दूर कर दिया।
जांगिड़
वार्ता
More News

श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की

16 Dec 2025 | 10:36 AM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह ,अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।.

see more..

टीवी अभिनेता अनुज सचदेवा पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

15 Dec 2025 | 8:43 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गोरेगांव में टेलीविजन अभिनेता अनुज सचदेवा पर उनकी हाउसिंग कॉलोनी में हमला किया गया। .

see more..

पत्नी की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का निजी सहायक हिरासत में

15 Dec 2025 | 8:34 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को उनकी पत्नी डॉ. गौरी गर्जे पाल्वे की कथित आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।.

see more..

महाराष्ट्र में मिड-डे-मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

15 Dec 2025 | 7:40 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक कैलाश पाटिल ने राज्य की मिड-डे मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के गंभीर घोटाले का आरोप लगाया है।.

see more..