Thursday, Jan 22 2026 | Time 18:21 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


पारुल गुलाटी ने कान्स में अपनी पहली उपस्थिति दमदार फैशन स्टेटमेंट के साथ पूरा किया

मुंबई, 19 मई (वार्ता)अभिनेत्री और उद्यमी पारुल गुलाटी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी पहली उपस्थिति को एक दमदार और अनोखे फैशन स्टेटमेंट के साथ पूरा किया।
हेयर एक्सटेंशन ब्रांड की मालकिन होने के नाते, पारुल ने अपने अनोखे अंदाज़ से ग्लोबल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।पिछले हफ्ते उन्होंने एक ऐसा बोल्ड आउटफिट पहना था जो पूरी तरह से इंसानी बालों से बना था। यह उनके ब्रांड और उद्यमी यात्रा को समर्पित एक अनूठा विचार था। इस लुक ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया।
अपने समापन लुक के लिए, पारुल ने पारंपरिक भारतीय साड़ी को एक बिल्कुल नए और भविष्यवादी अंदाज़ में पेश किया। मोहित राय द्वारा स्टाइल की गई और रिद्धि बंसल द्वारा डिज़ाइन की गई यह खास बनारसी टिशू साड़ी रेज़िन में डुबोई गई थी, जिससे यह एक स्कल्प्टेड, गीले लुक का आभास देती है। यह मेटालिक और पारदर्शी साड़ी उनके शरीर से इस तरह सटी हुई थी जैसे दूसरी त्वचा हो।यह परंपरा और फ्यूचर का बेहतरीन मेल था।
कान्स में अपने अनुभव को साझा करते हुए पारुल ने कहा, साल 2020 में जब पूरी दुनिया में कोविड फैला, तब इसका असर मेरे अभिनय करियर पर भी पड़ा। मैं अपने सबसे बड़े सपने , एक सफल अभिनेत्री बनने के सपने को छोड़ने के बेहद करीब थी। उस समय मैं बार-बार ‘ला ला लैंड’ फिल्म देखती थी। वह मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है और एमा स्टोन मेरी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं।कान्स में एक थिएटर के अंदर बैठकर एमा को एडिंग्टन में देखना, और उसी हवा में सांस लेना जिसमें वह थीं, जिसने अनजाने में मेरे सबसे मुश्किल समय में मुझे सहारा दिया ।यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव था। यह सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं थी, यह एक याद थी कि मैंने अपने सपने को सच होते देखने तक हार नहीं मानी।
प्रेम
वार्ता
More News

मुंबई नगर निगम में होगा महिलाओं का राज, 'सामान्य महिला' के लिए आरक्षित हुआ महापौर पद

22 Jan 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कमान इस बार एक महिला के हाथों में होगी। गुरुवार को आए लॉटरी के नतीजों के अनुसार, बीएमसी में महापौर का पद 'सामान्य श्रेणी की महिला' के लिए आरक्षित किया गया है।
राज्य सरकार सभी नगर निगमों के लिए महापौर पद के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी पद्धति के जरिए करती है।
इस प्रक्रिया के दौरान मुंबई नगर निगम के लिए निकाला गया ड्रा सामान्य वर्ग की महिला के पक्ष में रहा। अब इस आरक्षण के बाद यह तय हो गया है कि बीएमसी का अगला महापौर इसी श्रेणी से चुना जाएगा।
शोभित, मधुकांत
वार्ता.

see more..

'तस्करी: द स्मगलर वेब’ में मेरा किरदार अमिताभ बच्चन के मशहूर “एंग्री यंग मैन” से प्रेरित है :शरद केलकर

22 Jan 2026 | 1:38 PM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) अभिनेता शरद केलकर ने बताया है कि सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ में उनका किरदार अमिताभ बच्चन के मशहूर “एंग्री यंग मैन” से प्रेरित है। शरद केलकर खुद को नए-नए किरदारों में ढालने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई वेब सीरीज़ ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ इस समय नेटफ्लिक्स पर #1 ट्रेंड कर रही है। हाल ही में शरद केलकर ने बताया कि इस क्राइम थ्रिलर में उनका किरदार 1980 के दशक में अमिताभ बच्चन के मशहूर “एंग्री यंग मैन” से प्रेरित है।.

see more..

सोनी मैक्स पर 24 जनवरी को होगा एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

22 Jan 2026 | 1:07 PM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता)भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 जनवरी को सोनी मैक्स पर होगा। सोनी मैक्स आइकॉनिक सिनेमा और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक कहानी कहने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए 24 जनवरी को रात आठ बजे पहली बार टेलीविजन पर समीक्षकों द्वारा प्रशंसित एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का प्रीमियर करने जा रहा है।.

see more..
विशाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है :त्रिप्ति डिमरी

विशाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है :त्रिप्ति डिमरी

22 Jan 2026 | 12:52 PM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी कहना है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है। फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ के साथ त्रिप्ति डिमरी अपने करियर में एक अहम और दमदार मोड़ जोड़ने जा रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में त्रिप्ति ने अपने किरदार अफ़्शा को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह रोल उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी गहरा था। उन्होंने यह भी साझा किया कि शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी ने हर कदम पर उनका साथ दिया।.

see more..

स्टार प्लस ने नए प्रोमो से बढ़ाई एक्साइटमेंट

22 Jan 2026 | 12:24 PM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) स्टार प्लस ने बसंत पंचमी त्योहार से पहले एक दिलचस्प प्रोमो लॉन्च कर फिर से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।स्टार प्लस लगातार टीवी पर नए, फ्रेश और सोचने पर मजबूर करने वाले कंटेंट लेकर आता रहा है। सालों में इस चैनल ने ऐसे यादगार किरदार दिए हैं, जो ऑडियंस के दिलों में बस गए और उनसे गहरा इमोशनल कनेक्शन बना पाए। क्रिएटिव बाउंड्रीज़ को आगे बढ़ाने के लिए पहचाना जाने वाला स्टार प्लस हर शो के साथ कुछ नया और एक्साइटिंग पेश करता है, जिससे दर्शक जुड़े रहते हैं और पूरी तरह से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। .

see more..