Saturday, Apr 18 2026 | Time 01:00 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


आमिर ख़ान ने अपने घर पर एक शानदार म्यूज़िकल नाइट होस्ट की

मुंबई, 07 जून (वार्ता) बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर ख़ान ने अपने घर पर एक शानदार म्यूज़िकल नाइट होस्ट की।
आमिर ख़ान ने अपने घर पर एक शानदार म्यूज़िकल नाइट होस्ट की, जो हर लिहाज़ से खास रही। इस म्यूज़िकल नाइट में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, लेकिन असली सरप्राइज़ उस वक्त हुआ जब मशहूर नेता राज ठाकरे और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस पार्टी में शामिल हुए।
आमिर ख़ान के घर हुई म्यूज़िकल नाइट एक बेहद खास और यादगार शाम रही, जहां फिल्म सितारे ज़मीन पर की कास्ट, उनके दोस्त, परिवार और कई बड़े सुपरस्टार्स ने शिरकत की। इस इवेंट में फिल्म के 10 टैलेंटेड डेब्यूटेंट्स अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। रणबीर कपूर ने इन बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। लेकिन असली खुशी का पल तब आया जब राज ठाकरे, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर जैसे दिग्गज इस म्यूज़िकल नाइट का हिस्सा बने। आमिर ख़ान खुद भी इन बच्चों के साथ मौजूद रहे और उनका हौसला बढ़ाया। फिल्म के निर्देशक आर. एस. प्रसन्ना भी इस मौके पर पहुंचे और बच्चों के साथ पूरे जोश में दिखे। इस म्यूज़िकल नाइट में कपिल शर्मा और म्यूज़िक इंडस्ट्री के मशहूर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी ने माहौल को और भी शानदार बना दिया।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

1100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज

17 Apr 2026 | 8:04 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने भारतीय बाजार में 1103 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। .

see more..

डायोसेसन जमीन मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर एक लाख का जुर्माना लगाया

17 Apr 2026 | 7:23 PM

नासिक 17 अप्रैल (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 'नासिक डायोसेसन काउंसिल ट्रस्ट' के स्वामित्व वाली संपत्तियों की खरीद-बिक्री में बाधा डालने के लिए नासिक शहर पुलिस और पंजीकरण विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि पुलिस के पास किसी भी आम नागरिक से अधिक अधिकार नहीं हैं और इस मामले में पुलिस का हस्तक्षेप "शक्ति का दुरुपयोग" है।.

see more..

महाराष्ट्र: ठाणे पार्षद सहर शेख के पिता ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोपों को नकारा; दो दिनों बाद आए सामने

17 Apr 2026 | 6:13 PM

ठाणे 17 अप्रैल (वार्ता) मुंबई की पार्षद सहर शेख के पिता यूनुस शेख ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में अपने और अपनी बेटी के खिलाफ लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पिछले दो दिनों से 'संपर्क से बाहर' बताए जा रहे यूनुस शेख आज अचानक मुंब्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस के साथ संक्षिप्त बातचीत के बाद मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।.

see more..

महाराष्ट्र में 1 जून से सभी बस स्टैंडों पर मुफ्त शौचालय, नाश्ता सिर्फ 30 रुपये में

17 Apr 2026 | 6:06 PM

कोल्हापुर, 17 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने शुक्रवार को घोषणा की कि 1 जून से राज्य परिवहन के सभी बस स्टैंडों और पड़ावों पर यात्रियों के लिए एक ओर जहां मुफ्त शौचालय की सुविधा मिलेगी, वहीं नाश्ता सिर्फ 30 रुपये में मिलेंगे। .

see more..

अर्जुन पुंज ने टीवी पर वापसी की, सोनी सब के यादें में निभाएंगे आज़ाद खयालों वाले डिग्गी का किरदार

17 Apr 2026 | 5:56 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) सोनी के शो यादें में अभिनेता अर्जुन पुंज की एंट्री होने जा रही है, जो लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। .

see more..