Monday, Feb 16 2026 | Time 04:28 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अल्लू अर्जुन के साथ काम करेगी दीपिका पादुकोण

मुंबई, 07 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करती नजर आयेंगी।
अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली और कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स की ई-ऑक्टेन पैन-इंडिया एंटरटेनर में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गयी है। घोषणा वीडियो में इस भव्य सहयोग की पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें दीपिका एटली से बात करती नजर आती हैं, और फिर तुरंत ही पूरी तैयारी में जुट जाती हैं ।भव्य हेडगियर पहनकर, पूरी वेशभूषा में सेट पर कदम रखती हैं, युद्ध के लिए तैयार।
यह फिल्म चार जबरदस्त रचनात्मक शक्तियों को एक साथ लाती है, जिसमें अल्लू अर्जुन, एटली, सन टीवी नेटवर्क और दीपिका पादुकोण शामिल है।अस्थायी रूप से प्रोजेक्ट एए22x ए6 नामक यह फिल्म एक सिनेमाई मील का पत्थर बनने जा रही है ,जिसमें गहन भावनाएं, रोमांचक एक्शन, भव्य दृश्य और भारतीय संस्कृति में गहराई से जमी कहानी को वैश्विक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का निर्माण इस वर्ष के अंत में शुरू होने की उम्मीद है, और जल्द ही कलाकारों, तकनीकी दल और रिलीज़ की समयसीमा पर और जानकारी साझा की जाएगी।
एटली ने कहा, जवान में दीपिका पादुकोण मैम के साथ काम करना अविश्वसनीय था। उनकी रेंज, ताकत और गरिमा हर फ्रेम में झलकती है। वह कहानी को आगे बढ़ाती हैं। अब जब वह और अल्लू अर्जुन सर एक साथ हैं, तो हम कुछ ऐसा बना रहे हैं जो वास्तव में अविस्मरणीय होगा ।एक फिल्ममेकर का सपना।
सन पिक्चर्स ने कहा, दीपिका पादुकोण के इस परियोजना से जुड़ने से इसका स्तर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। वह गंभीरता, स्टार पावर और एक बेजोड़ उपस्थिति लाती हैं जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी। एटली की दृष्टि, अल्लू अर्जुन की करिश्माई ऊर्जा और दीपिका की प्रभावशाली प्रतिभा के साथ, हम वैश्विक दर्शकों के लिए एक प्रतिष्ठित फिल्म बना रहे हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

पुणे में स्कूली छात्रों ने पर्यावरण संदेश के साथ मनाया वैलेंटाइन डे; 'वनराई पर्यावरण बालोत्सव' का समापन

15 Feb 2026 | 9:50 PM

पुणे, 15 फरवरी (वार्ता) जब देश के युवा 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मना रहे थे, पुणे में स्कूली छात्रों ने इस अवसर को वातावरण जागरूकता को समर्पित करने का निर्णय लिया और डॉ. मोहन धारिया की 101वीं जयंती को 'वनराई पर्यावरण बालोत्सव' के भव्य आयोजन के साथ मनाया।.

see more..

राकांपा पार्षद ने 'कलाकर कट्टा' के स्थानांतरण पर पुनर्विचार करने की अपील की

15 Feb 2026 | 8:37 PM

पुणे, 15 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पार्षद हर्षवर्धन दीपक मानकर ने अधिकारियों से गुड लक चौक स्थित लोकप्रिय 'कलाकार कट्टा' के प्रस्तावित स्थानांतरण पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने इसे पुणे की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग करार दिया है।.

see more..

राकांपा पार्षद ने 'कलाकर कट्टा' के स्थानांतरण पर पुनर्विचार करने की अपील की

15 Feb 2026 | 8:37 PM

पुणे, 15 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पार्षद हर्षवर्धन दीपक मानकर ने अधिकारियों से गुड लक चौक स्थित लोकप्रिय 'कलाकार कट्टा' के प्रस्तावित स्थानांतरण पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने इसे पुणे की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग करार दिया है।.

see more..

मुंबई क्षेत्र में छह लोगों ने फांसी लगाकर दी जान, दो नाबालिग भी शामिल

15 Feb 2026 | 7:53 PM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत हाल ही में आत्महत्या की छह अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। सभी मामलों में मृतकों ने कथित रूप से फांसी लगाकर जान दी है जिनमें 10 और 15 वर्ष के दो नाबालिगों सहित चार वयस्क शामिल हैं।.

see more..

मुंबई: मेट्रो पिलर दुर्घटना के बाद एमएमआरडीए इंजीनियर निलंबित

15 Feb 2026 | 7:49 PM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुलुंड मेट्रो पिलर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और तीन अन्य के घायल होने के मामले में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के एक इंजीनियर को तत्काल निलंबित करने की घोषणा की है।.

see more..