Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:18 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


शर्वरी ने ‘मुंजा’ के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई, 07 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी ने फिल्म ‘मुंजा’ के प्रदर्शन के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया है।
हॉरर-कॉमेडी ब्लॉकबस्टर मुंजा की 100 करोड़ की सफलता और एक साल पूरे होने के मौके पर, ‘बेला’ के किरदार से दिल जीतने वाली शर्वरी ने अपने फैंस के लिए एक यादगार पल रच डाला। उनका वायरल डांस नंबर “तरस” आज भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
शर्वरी ने एक डांस वर्कशॉप में अपने सबसे बड़े फैंस को चुपके से सरप्राइज दिया। जैसे ही वो कमरे में दाखिल हुईं, वहां मौजूद सभी चौंक गए।किसी की आंखों में आंसू थे, तो कोई खुशी से उछल पड़ा।फैंस ने उनसे तुरंत ‘तरस’ का हुक स्टेप करने की गुज़ारिश की और शर्वरी ने झट से स्टेप करते हुए सबके साथ डांस किया। उनके साथ नाचते हुए फैंस ने उस वायरल पल को फिर से जिया, जिसने एक साल पहले स्क्रीन पर धूम मचाई थी।
शर्वरी ने कहा,“यकीन नहीं होता कि मुंजा को रिलीज़ हुए एक साल हो गया है। बेला का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत क्रिएटिवली संतोषजनक रहा, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज था दर्शकों का ‘तरस’ गाने को लेकर जबरदस्त प्यार। एक न्यूकमर के तौर पर, इतने बड़े स्केल का डांस नंबर करना, और वो भी दिनेश विजन सर जैसे प्रोड्यूसर के साथ ,ये मेरे लिए एक सपने जैसा था। आमतौर पर ये मौके बड़े सितारों को ही मिलते हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती है। मुझे लगता है कि ये एक संकेत है कि मैं भी लोगों को जोड़ सकती हूं और शायद मेरा खुद का एक हिट डांस एंथम बन सकता है।महाराष्ट्रियन होने के नाते मुझे हमेशा पौराणिक कथाओं और लोक कथाओं में दिलचस्पी रही है। मैंने बचपन में मुंजा की कहानियां सुनी थीं, लेकिन जब स्क्रिप्ट पढ़ी तो कल्पना और डीटेल देखकर दंग रह गई।
शर्वरी ने कहा,मराठी लोककथा को एक बड़े हिंदी फिल्म फॉर्मेट में देखना मेरे लिए बेहद रोमांचक था, और जब मुझे पता चला कि आदित्य सरपोतदार सर डायरेक्टर हैं, तो मैं बहुत उत्साहित हो गई। हमने कोंकण रीजन में शूटिंग की, और वहां की भाषा, खानपान और लोगों को लेकर उनकी जानकारी बेहद प्रभावित करने वाली थी।
प्रेम
वार्ता
More News

प्रिंस नरूला के साथ नए म्यूजिक वीडियो में दिखेगा रेवती माहुरकर का नया अंदाज

10 Jun 2026 | 4:48 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) उभरती हुई कलाकार रेवती माहुरकर जल्द ही अभिनेता और रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट में रेवती का एक अलग और आकर्षक रूप देखने को मिलेगा।रेवती अपनी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आगामी गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पूरी रात हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस की शूटिंग की। उन्होंने सुबह पांच से छह बजे तक लगातार हील्स पहनकर डांस किया।.

see more..

जी5 के नए रियलिटी शो 'मां है ना' में नजर आएंगी निकिता रावल, शिल्पा शेट्टी के साथ करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

10 Jun 2026 | 4:45 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता)अभिनेत्री और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्ती निकिता रावल आगामी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो मां है ना में अपने नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। यह शो 12 जून 2026 से जी 5 पर प्रसारित होगा।शो में निकिता रावल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। 'मां है ना' भोजन, हास्य और पारिवारिक रिश्तों के माध्यम से मातृत्व की भावना का उत्सव मनाने वाला कार्यक्रम है, जिसमें मनोरंजन के साथ भावनात्मक पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है।.

see more..

राकांपा में आंतरिक कलह उजागर: राज्यसभा टिकट न मिलने पर छगन भुजबल ने जताई नाराजगी

10 Jun 2026 | 4:30 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के भीतर आंतरिक मतभेद उस समय और गहरे हो गए, जब वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकित न किए जाने पर खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। .

see more..

'यादें’ में होगा बड़ा खुलासा, सामने आएगी देव और वाणी के रिश्ते की सच्चाई

10 Jun 2026 | 3:51 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक यादें में आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा खुलासा दर्शकों को भावनात्मक मोड़ पर ले जाएगा। शो में डॉ. देव मेहता की खोई हुई यादों की तलाश अब ऐसी सच्चाई तक पहुंचने वाली है, जो कई जिंदगियों को बदल देगी।.

see more..

यश राज फिल्म्स ने 'अल्फा' के टीज़र में आलिया भट्ट द्वारा निभाए गए एक असैसिन की ओरिजिन स्टोरी से उठाया पर्दा

10 Jun 2026 | 3:44 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पहली बार एक युवा असैसिन की ओरिजिन स्टोरी को पेश किया गया है, जिसे बचपन से एक घातक हत्यारिन बनने के लिए तैयार किया जाता है।.

see more..