More News17 Aug 2026 | 4:23 PMमुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.
see more.. 17 Aug 2026 | 4:18 PMमुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.
see more.. 17 Aug 2026 | 4:14 PMमुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.
see more.. 17 Aug 2026 | 4:10 PMमुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री सैयामी खेर और फिल्मकार विक्रम फडनीस ने अपनी फिल्म ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में शिरकत की।फिल्म में ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने पूरी टीम का जोरदार स्टैंडिंग ओवेशन के साथ स्वागत किया। वर्ल्ड प्रीमियर को दर्शकों की ओर से भावुक और गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया मिली।.
see more.. 17 Aug 2026 | 4:07 PMमुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट मलेरिया से जूझ रहे हैं।पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत का अपडेट साझा करते हुए बताया कि बीमारी का उनके शरीर पर काफी असर पड़ा है।.
see more..