Saturday, Feb 7 2026 | Time 04:01 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


पिता अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर भावुक हुयी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 11 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पिता डा.अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर भावुक हो गयी।
प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 को निधन हो गया था। प्रियंका ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए देर रात एक तस्वीर शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। साझा किए गए पोस्ट में प्रियंका ने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पिता के साथ दिख रही हैं। प्रियंका ने अपने पिता को यााद करते हुये लिखा, ‘मैं आपको हर दिन याद करती हूं, पापा।’ इस तस्वीर में प्रियंका अपने पिता के साथ किसी बर्फीली जगह पर छुट्टियों को एंजाय करती दिख रही हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

भायखला रेलवे शौचालय में छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की

06 Feb 2026 | 9:47 PM

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन पर एक कॉलेज छात्रा ने कथित तौर पर महिलाओं के शौचालय के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया। .

see more..

सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर राजनीति अनुचित: फडणवीस

06 Feb 2026 | 8:16 PM

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को श्रीमती सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर नाराजगी जताते हुए इसे "अनुचित और अनावश्यक" करार दिया।.

see more..

पश्चिमी रेलवे ने 172.55 करोड़ रुपये से ज़्यादा का जुर्माना वसूला

06 Feb 2026 | 7:49 PM

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में पश्चिमी रेलवे ने अप्रैल 2025 और जनवरी 2026 के बीच बिना वैध टिकट या यात्रा नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान चलाकर 172.55 करोड़ रुपये से ज़्यादा का जुर्माना वसूला है।.

see more..

बीड में पुलिस ने बाल विवाह रुकवाकर मामला दर्ज किया

06 Feb 2026 | 6:53 PM

बीड, 06 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में बीड जिले के कपिलधर गांव में पुलिस ने एक बाल विवाह रुकवाने के बाद दूल्हा और दुल्हन के परिवारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।.

see more..

लातूर नगर निगम में महापौर, उपमहापौर चुनाव से पहले कांग्रेस- वंचित बहुजन अघाड़ी में दरार

06 Feb 2026 | 6:24 PM

लातूर, 06 फरवरी (वार्ता) आगामी महापौर और उप महापौर चुनाव से पहले महाराष्ट्र के लातूर नगर निगम में सत्तारूढ़ कांग्रेस-वंचित बहुजन अघाड़ी गठबंधन में दरारों के स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी हैं।.

see more..