Wednesday, Mar 11 2026 | Time 08:50 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म केसरी चैप्टर 2

मुंबई, 11 जून (वार्ता) धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा निर्मित और करण सिंह त्यागी निर्देशित फिल्म केसरी चैप्टर 2 13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म केसरी चैप्टर 2 ,13 जून से जियोहॉटस्टार पर विशेष रूप से स्ट्रीम होगी।करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव में हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी वकील सी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्‍होंने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा था। वह इस सच्चाई को उजागर करना चाहते थे कि यह हत्‍याकांड एक जानबूझकर किया गया नरसंहार था।इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी.शंकरण का किरदार निभाया है,जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। वहीं, आर माधवन वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं जबकि अनन्या पांडे ने वकील दिलरीत गिल का किरदार निभाया है।
अक्षय कुमार ने कहा, केसरी चैप्टर 2 एक असाधारण व्यक्ति की कहानी है, जिसने इतिहास के सबसे काले क्षणों में से एक के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सब कुछ जोखिम में डालते हुए एक साम्राज्य के खिलाफ खड़ा होना चुना। सी. शंकरन नायर का किरदार निभाना एक बेहद विनम्र अनुभव था, यह याद दिलाता है कि कैसे साहस और दृढ़ विश्वास सबसे शक्तिशाली शक्तियों को भी हिला सकते हैं। यह फिल्म सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है। यह सच्चाई, प्रतिरोध और भारत की भावना को श्रद्धांजलि है। मुझे गर्व है कि सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद, यह शक्तिशाली कहानी अब और भी अधिक दर्शकों तक पहुँचेगी क्योंकि यह 13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
आर. माधवन ने कहा, केसरी चैप्टर 2 सिर्फ एक फिल्म से कहीं अधिक है। मैं दर्शकों को 13 जून से जियोहॉटस्टार पर इस कोर्टरूम को देखने के लिए उत्साहित हूं।
प्रेम
वार्ता
More News

खाड़ी देशों को फलों और सब्जियों का निर्यात प्रभावित

10 Mar 2026 | 9:53 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) इजरायल-अमेरिका गठबंधन और ईरान के बीच जारी युद्ध और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों पर इसके प्रभाव के चलते फलों और सब्जियों की खेप रायगढ़ जिले के न्हावा-शेवा स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर फंस गयी है।.

see more..

जिष्णु देव वर्मा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली

10 Mar 2026 | 9:16 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) श्री जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। .

see more..

मुंबई में एलपीजी संकट: ईरान युद्ध की मार, 20 प्रतिशत होटल बंद, 50 प्रतिशत तक बंद होने का खतरा

10 Mar 2026 | 8:59 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से भारत में वाणिज्यिक उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर की कमी पैदा हो गई है। मुंबई के होटल और रेस्तरां उद्योग में हड़कंप मचा हुआ है, जहाँ पहले से ही 20 प्रतिशत होटल-रेस्तरां बंद हो चुके हैं और अगले दो-तीन दिनों में यह संख्या 50 प्रतिशत तक पहुँच सकती है।.

see more..

राहुरी में पुलिस कॉन्स्टेबल पर भीड़ का हमला, तीन गिरफ्तार

10 Mar 2026 | 7:57 PM

अहिल्यानगर, 10 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र में अहिल्यानगर जिले के राहुरी कस्बे में एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर भीड़ के हमले का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। .

see more..

महाराष्ट्र सरकार सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए लाएगी 'जल्दी आएं, जल्दी जाएं' सुविधा

10 Mar 2026 | 6:29 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा है कि राज्य सरकार मुंबई महानगरीय क्षेत्र की सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए 'जल्द आएं, जल्द जाएं' सुविधा शुरू करेगी ताकि उन्हें काम से जल्दी निकलने में मदद मिल सके।.

see more..