Monday, May 11 2026 | Time 17:25 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अभिषेक बनर्जी ने स्टोलन छोड़ने का तक का मन बना लिया था

मुंबई, 11 जून (वार्ता) अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने बताया कि फिल्म ‘स्टोलन’ के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होने के नाते उनके फिल्म के निर्माता गौरव ढींगरा से कुछ क्रिएटिव मतभेद हो गए थे, जिस वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ने तक का मन बना लिया था।
अभिषेक बनर्जी ने बताया, सच कहूं तो जब मैंने पहली बार स्टोलन की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो कहानी और किरदार बहुत अच्छे लगे, लेकिन मुझे लगा कुछ क्रिएटिव चीज़ें थीं जिन्हें और गहराई से समझने की ज़रूरत थी ।खासकर किरदार की इमोशनल जर्नी को लेकर। मैं ऐसा कलाकार हूं जिसे अपने किरदार में पूरी तरह यकीन होना चाहिए, और जब तक मैं उसे महसूस नहीं करता, मैं उसे निभा नहीं सकता।
अभिषेक ने कहा, “गौरव और मेरे बीच इसको लेकर काफी गरमागरम बहस हुई। मैं इस बात पर अड़ा हुआ था कि अगर हम कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो हमें शूटिंग शुरू होने से पहले इन बातों को सुलझाना होगा। मैं मुश्किलें नहीं खड़ी कर रहा था, बस चाहता था कि फिल्म बेस्ट बने।”उन्होंने बताया, “मैं गौरव की उस बात के लिए हमेशा इज़्ज़त करूंगा जो उन्होंने इसके बाद किया। उन्होंने बात को नज़रंदाज़ करने की बजाय दिल्ली आकर मुझसे मुलाकात की। उन्हें पता चला मैं एक इवेंट में हूं, तो वे वहीं मुझसे मिलने आए। हम दोनों ने आमने-सामने बैठकर हर पॉइंट, हर डाउट पर बात की। उन्होंने धैर्य से मेरी सारी बातें सुनीं और हम दोनों ने मिलकर उन मतभेदों को सुलझाया। उन्होंने मुझे सुना, और ये इस इंडस्ट्री में कम ही देखने को मिलता है। यहां ईगो की बजाय फिल्म को बेस्ट बनाने की बात थी। मुझे लगता है बेहतरीन कोलैबोरेशन इसी तरह के क्रिएटिव डिफरेंसेज़ से बनते हैं । जहां ईमानदार बातचीत होती है और अंत में कुछ ऐसा बनता है जो पहले से भी ज़्यादा अच्छा होता है। गौरव ने एक्स्ट्रा माइल जाकर हमारी विज़न को एक किया, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुज़ार हूं। तभी मैंने ‘हां’ कहा और पूरी तरह फिल्म में जुट गया। दो दिन बाद हम सेट पर थे, और बाकी सब इतिहास है।”
प्रेम
वार्ता
More News

सोनी सब के यादें में अहम भूमिका निभाएगी डेलनाज़ ईरानी

11 May 2026 | 1:02 PM

मुंबई,11 मई (वार्ता) अभिनेत्री डेलनाज़ ईरानी सोनी सब के शो यादें में अहम भूमिका निभाएगी। सोनी सब का शो यादें अपनी भावनात्मक कहानी और गहराई से बुने किरदारों के सफर के साथ दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। चल रही कहानी में एक नया दिलचस्प मोड़ जोड़ते हुए, अनुभवी अभिनेत्री डेलनाज़ ईरानी शो में खास भूमिका निभाने जा रही हैं।.

see more..

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल का कोलकाता में बड़ा प्रमोशन, 14 मई को

11 May 2026 | 12:53 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) संजय दत्त स्टारर फिल्म आखिरी सवाल का बड़ा प्रमोशन कोलकाता में 14 मई को होगा। आखिरी सवाल में संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। अपनी दमदार घोषणा और साहसपूर्ण टीज़र के बाद से ही इस प्रोजेक्ट ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है। फिल्म के टीज़र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की तनावपूर्ण और दिलचस्प झलक दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसी बढ़ते क्रेज के बीच अब फिल्म की टीम 14 तारीख को कोलकाता पहुंचने जा रही है, जहां संजय दत्त और पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन को नई रफ्तार देगी।.

see more..

बाबिल खान ने मलयालम सिनेमा में रखा कदम, बाबू जनार्दनन की फिल्म गांधी बाज़ार संडे मार्केट से करेंगे डेब्यू

11 May 2026 | 12:39 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता)बाबिल खान अपने अभिनय सफर की एक नई और खास शुरुआत करने जा रहे हैं। बाबिल खान, निर्देशक बाबू जनार्दनन की आने वाली फिल्म "गांधी बाज़ार संडे मार्केट" के साथ मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म के ज़रिए बाबिल मलयालम फिल्मों की उस दुनिया का हिस्सा बनेंगे, जो अपनी गहराई और सच्ची कहानी कहने के अंदाज़ के लिए जानी जाती है।.

see more..

मराठी के दिग्गज गायक-संगीतकार गोविंद पोवाले का 93 वर्ष की आयु में निधन

10 May 2026 | 11:49 PM

मुंबई, 10 मई (वार्ता) मराठी के दिग्गज गायक और संगीतकार गोविंद पोवाले का रविवार सुबह मुंबई में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। .

see more..

पुणे में मातृ दिवस पर समाज सेवकों की माताओं का हुआ सम्मान

10 May 2026 | 8:44 PM

पुणे, 10 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के पुणे में 'जय गणेश व्यासपीठ' द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष 'विघ्नहर्ता कार्यकर्ता मातृ गौरव सम्मान' समारोह आयोजित किया गया। .

see more..