Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:41 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 12 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ट्रेलर में सोनाक्षी शैतान, भूत-प्रेत यानी सुपरनेचुरल ताकतों का सामने करती हुई दिखीं। फिल्म में परेश रावल भी एक अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘निकिता रॉय’ में एक जासूस की भूमिका में दिख रही हैं। निकिता का मकसद एक गुरु (परेश रावल) का पर्दाफाश करना है, जो लोगों को भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का दावा करता है।। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी हैं, जो निकिता को गाइड करते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय’ की रिलीज डेट भी ट्रेलर के साथ साझा की गई है। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं।फिल्म को निक्की खेमचंद भगनानी ने प्रोड्यूस किया है।
सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, 'एक ऐसी दुनिया में आइए, जहां हकीकत धुंधली और अज्ञात हावी हो जाता है। रोमांच और दिमाग घुमा देने वाले रहस्य के लिए तैयार हो जाइए।निकिता रॉय' को 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
प्रेम
वार्ता
More News

महाराष्ट्र सरकार अब वृत्तचित्र और लघु फिल्म निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की मदद देगी

13 Jun 2026 | 7:53 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अच्छी गुणवत्ता के वृत्तचित्रों और बच्चों की फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने का फैसला लेते हुए अब वृत्तचित्र और लघु फिल्म निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार हर साल बच्चों की एक फिल्म बनाएगी।.

see more..

मुंबई में ट्रेन में चाकूबाजी के मामले में दो गिरफ्तार

13 Jun 2026 | 7:42 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में कर्जत की शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सीट को लेकर हुए झगड़े के बाद मुंबई की चलती लोकल ट्रेन में एक व्यक्ति को चाकू मारने के आरोप में दो लोगों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।.

see more..

शिवसेना(शिंदे) के संपर्क में हैं शिवसेना(यूबीटी) सांसद :दानवे

13 Jun 2026 | 6:39 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) शिवसेना(यूबीटी) के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने ने कहा है कि उनकी पार्टी के सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं विरोधी शिवसेना (शिंदे) प्रमुख एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं।.

see more..

अल-नीनो का बढ़ता खतरा: मौसम विभाग ने दी कम मानसूनी बारिश की चेतावनी, महाराष्ट्र सरकार ने शुरू कीं सूखा राहत तैयारियां

13 Jun 2026 | 6:21 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग ने प्रशांत महासागर में 'अल-नीनो'की स्थिति के सक्रिय होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जिससे इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति को लेकर बड़ी चिंताएं पैदा हो गई हैं। .

see more..

पुलिस ने मावल तालुका में अवैध शराब निर्माण इकाइयों का पता लगाया

13 Jun 2026 | 6:06 PM

पुणे, 13 जून (वार्ता) महाराष्ट्र के मावल तालुका के शिरगांव-परंदवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देसी शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है।.

see more..