Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:58 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


28 जून को जी5 पर होगा ‘आता थांबायचं नाय!’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर होगा

मुंबई, 12 जून (वार्ता) मराठी फिल्म ‘आता थांबायचं नाय!’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 28 जून को जी 5 पर होगा।
‘आता थांबायचं नाय!’, एक दिल छू लेने वाली मराठी फिल्म है, जो मुंबई के सफाई कर्मचारियों को एक सच्ची, श्रद्धांजलि देती है। इस फिल्म का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 28 जून को जी5 पर होगा।शिवराज वाइचल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भारत जाधव, सिद्धार्थ जाधव और सरप्राइज़ पैकेज आशुतोष गोवारिकर है। थियेटर में धूम मचाने के बाद, आईएमडीबी पर 8.8 की रेटिंग लेने के बाद, अब यह फिल्म जी 5 पर आ रही है।
इस फिल्म की बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के क्लास IV कर्मचारियों की, जो एक रिफॉर्मिस्ट ऑफिसर (आशुतोष गोवारिकर) की प्रेरणा से दोबारा स्कूल जाने की ठान लेते हैं। पढ़ाई की राह में उम्र, समाज और खुद पर शक जैसे पहाड़ आते हैं, लेकिन जब साथ होता है जज़्बा, तो मंज़िल भी मुस्कुराती है। भरत जाधव बने हैं तुकाराम, जो ज़िंदगी भर सड़कों पर थे, लेकिन अब पहली बार अपनी पहचान खोज रहे हैं। और भाई, जब सफाई वाला किताब उठाए, तो समझ लो कुछ बड़ा होने वाला है!
शिवराज वाइचल ने कहा,आता थांबायचं नाय! मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक भावना है। हँसी, इमोशन और सच्चाई ।सब इसमें है। थियेटर में जो प्यार मिला, वो अब देशभर के घरों तक पहुंचेगा। इसी उम्मीद में जी5 पर हम यह फिल्म ला रहे हैं।
आशुतोष गोवारिकर ने कहा,जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे महसूस हुआ कि ये फिल्म तो करनी ही है। ये किरदार एक ओर तो बेहद सहज है, और दूसरी ओर दिल को छू जाने वाला भी। यह फिल्म उन अनसुने नायकों को स्पॉटलाइट देती है जो रोज़ हमारे शहर को चलाते हैं वो भी बिना आवाज़ किए। अब जी5 पर देखिए, और शायद आप भी सोचें कि अब कुछ नया शुरू करने का टाइम आ गया है।
प्रेम
वार्ता
More News

श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की

16 Dec 2025 | 10:36 AM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह ,अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।.

see more..

टीवी अभिनेता अनुज सचदेवा पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

15 Dec 2025 | 8:43 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गोरेगांव में टेलीविजन अभिनेता अनुज सचदेवा पर उनकी हाउसिंग कॉलोनी में हमला किया गया। .

see more..

पत्नी की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का निजी सहायक हिरासत में

15 Dec 2025 | 8:34 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को उनकी पत्नी डॉ. गौरी गर्जे पाल्वे की कथित आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।.

see more..

महाराष्ट्र में मिड-डे-मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

15 Dec 2025 | 7:40 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक कैलाश पाटिल ने राज्य की मिड-डे मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के गंभीर घोटाले का आरोप लगाया है।.

see more..