Friday, Mar 6 2026 | Time 14:04 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


डीएनए जांच में विलंब के कारण अहमदाबाद में फंसा हुआ है मुंबई का एक परिवार

मुंबई 17 जून (वार्ता) एयर इंडिया विमान हादसे में चार रिश्तेदारों को खोने के छह दिन बाद मुंबई का एक परिवार डीएनए जांच में विलंब के कारण अहमदाबाद में फंसा हुआ हैं और ये लोग अपने प्रियजनों के शवों को पाने का इंतजार कर रहे हैं।
सैयद जावेद अली (12 साल से लंदन में निवासरत मुंबई निवासी) पत्नी मरियम सैयद ,आठ वर्षीय बेटा और चार साल की बेटी अमीना के साथ ईद-उल-अजहा मनाने के लिए मुंबई आए थे। गत 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन जाने वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चारों की मौत हो गई थी।
विमान हादसे के बाद अहमदाबाद में डेरा डाले जावेद अली के चाचा अयूब ने मंगलवार को यूनीवार्ता से कहा , “हमें 72 घंटे का वादा किया गया था, लेकिन हमारे परिवार के लिए डीएनए पहचान प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। उनके लिए यह ‘भारी दुख’है। चार सदस्यों को खोने का गहरा सदमा प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी के मानसिक बोझ से और भी बढ़ गया हम अहमदाबाद में असहाय हैं। संबंधित अधिकारी हमारा मार्गदर्शन करने और हमारी मदद करने में असमर्थ हैं। वे हमारी बात भी नहीं सुन रहे हैं। हम महाराष्ट्र के हैं। अगर यह हमारे राज्य में होता, तो हमें तुरंत मदद मिल जाती। यहां हम केवल लंबे और अनिश्चित इंतज़ार को झेलने के लिए मजबूर हैं।”
उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा “डीएनए पहचान प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए और हमारे प्रियजनों के शव हमें सौंपे जाने चाहिए।”
इस बीच अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 99 मृतकों के डीएनए नमूनों की जांच की गयी है, लेकिन 16 जून सुबह 09:30 बजे तक केवल 64 शव ही परिवारों को सौंपे गए थे।

अशोक जितेन्द्र
वार्ता
More News

सोनी सब के कलाकारों ने महिला दिवस पर साझा की दृढ़ नारीत्व की प्रेरक झलक

06 Mar 2026 | 12:42 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता)सोनी सब के कलाकारों ने महिला दिवस पर बताया है कि उनके लिए महिला होने की ताकत का मतलब क्या है।.

see more..

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' रिलीज

06 Mar 2026 | 11:57 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' रिलीज हो गया है। देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' का निर्माण फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। यह गाना देसी अंदाज में फिल्माया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। .

see more..

बच्चों की सुरक्षा पर एकता कपूर की पहल: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कंसेंट और सेफ टच का अहम संदेश

06 Mar 2026 | 11:46 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कंसेंट और सेफ टच का संदेश दिया है। स्टार प्लस ने सालों से ऐसी कहानियाँ बनाई हैं जो भावनाओं और गहरे ड्रामे से भरी होती हैं। इसके सबसे यादगार शोज में से एक, 'क्यूँकि सास भी कभी बहू थी', सिर्फ एक फैमिली सीरियल से कहीं बढ़कर था। यह एक ऐसा शो बना जिसने असल जिंदगी की समस्याओं और जरूरी सामाजिक मुद्दों को बहुत ही सहज तरीके से दिखाया, और उन किरदारों के जरिए बातचीत शुरू करने में मदद की जिनसे दर्शक खुद को गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करते थे।.

see more..

जैस्मीन अख्तर और डॉ. ज़्यूस ने नए पंजाबी ट्रैक ‘व्हिप’ के साथ धमाल मचाया

06 Mar 2026 | 10:57 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता)सिंगर जैस्मीन अख्तर ने अपना लेटेस्ट ट्रैक “व्हिप” रिलीज़ किया है, जो मशहूर म्यूज़िक प्रोड्यूसर डॉ. ज़्यूस के साथ एक हाई-एनर्जी कोलेबोरेशन है। एटीट्यूड, बोल्ड विज़ुअल्स और पावरफुल बीट्स से भरा यह नया गाना पंजाबी म्यूज़िक लवर्स के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है।.

see more..

जब खुली किताब पर फिल्म बनाने का विचार मन में पहले से था : सौरभ शुक्ला

06 Mar 2026 | 10:41 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता और निर्देशक सौरभ शुक्ला का कहना है कि नाटक 'जब खुली किताब' पर फिल्म बनाने का विचार उनके मन में पहले से था। कभी-कभी किसी कहानी की मंज़िल कैमरा शुरू होने से पहले ही तय हो जाती है। “जब खुली किताब” की यात्रा भी ऐसी ही है। इसकी शुरुआत थिएटर के मंच से हुई थी और अब यह फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आ रही है।.

see more..