Friday, Apr 17 2026 | Time 23:56 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालिधर लापता का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, 22 जून (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म कालिधर लापता का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ज़ी स्टूडियोज़ और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मधुमिता द्वारा निर्देशित फिल्म कालिधर लापता में अभिषेक बच्चन कालिधर की भूमिका निभा रहे हैं। एक ऐसा मध्यम आयु का व्यक्ति जो याददाश्त खोने, ठुकरा दिए जाने और उम्रभर के मौन विश्वासघातों से जूझ रहा है। जब वह अपने भाई-बहनों की यह निर्मम योजना सुन लेता है कि वे उसे भीड़ भरे महाकुंभ के मेले में छोड़ आएंगे, तो कालिधर अपने शर्तों पर गायब होने का निर्णय लेता है। तभी किस्मत उसे बल्लू (दैविक भागेला) से मिला देती है, एक बेबाक, चतुर आठ वर्षीय अनाथ बच्चा जो भारत की भाग-दौड़ भरी सड़कों पर अकेले अपने दम पर जिंदा है। जो मुलाक़ात संयोग से शुरू होती है, वही एक गहरे और अर्थपूर्ण सफर की शुरुआत बन जाती है।
अभिषेक बच्चन ने कहा, "एक अभिनेता के तौर पर हम अक्सर ऐसी कहानियों की उम्मीद करते हैं जो पहले हमें भीतर तक छू जाएं और फिर दूसरों को। कालिधर लापता ने मेरे साथ ठीक यही किया। कालिधर का किरदार निभाना सिर्फ एक भूमिका नहीं थी, यह मेरे लिए एक आत्मिक अनुभव था। वह नाजुक है, मासूम है और बेहद मानवीय है और उसके ज़रिए मैं खुद के उन हिस्सों तक पहुंचा जिन्हें मैंने लंबे समय से नहीं टटोला था। उसका और बल्लू का रिश्ता एक निडर, बेखौफ बच्चा मुझे यह याद दिलाता रहा कि ज़िंदगी में सबसे अनपेक्षित दोस्तियां हमें सबसे गहरे सबक सिखा जाती हैं। सबसे बढ़कर, इसने मुझे ये सोचने पर मजबूर किया कि हम ज़िंदगी को सालों में नहीं, बल्कि उन लम्हों में मापते हैं, जहाँ हमें सच्चा जुड़ाव, हिम्मत और सच्चाई महसूस होती है। कालिधर लापता मेरी फिल्मी यात्रा की एक और ऐसी फिल्म है जिस पर मुझे बेहद गर्व है। पिछले कुछ वर्षों से मैं जानबूझकर ऐसी कहानियाँ ढूंढ रहा हूँ जो भावनात्मक गहराई, सच्चाई और कुछ सार्थक संदेश लेकर आएं और इस फिल्म ने हर उस कसौटी को पूरा किया हैं। यह एक ऐसी कहानी है जिसने मेरी आत्मा को छुआ, और मैं उम्मीद करता हूँ कि यह आपकी आत्मा को भी छुए।”
निर्देशक मधुमिता ने कहा, “कालिधर लापता के जरिए मैं ऐसी कहानी कहना चाहती थी जो व्यक्तिगत भी हो और सार्वभौमिक भी। इसने मुझे परित्याग, गरिमा और मानवीय जुड़ाव की उद्धारक शक्ति जैसे विषयों को तलाशने का एक मंच दिया। कालिधर ऐसा किरदार है जिससे हममें से कई लोग जीवन में कभी न कभी मिले हैं या शायद खुद भी उस स्थिति में रहे हैं। एक ऐसा इंसान जिसे ज़िंदगी ने हाशिये पर लाकर खड़ा किया हो, लेकिन जिसके भीतर फिर भी एक शांत लेकिन अडिग हिम्मत की लौ जलती रहती है। बल्लू उसकी परछाई, रोशनी, और उसका अनचाहा सहारा बनता है। इस फिल्म की सबसे सुखद हैरानी रही अभिषेक और दैविक की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखना जो बेहद कोमल, निश्छल और दिल को गहराई तक छू लेने वाली है। उन दोनों के रिश्ते में एक ऐसी ताजगी और सच्चाई झलकती है, जो फिल्म खत्म हो जाने के बाद भी आपके दिल में गूंजती रहती है। उनकी यात्रा के ज़रिए हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि ज़िंदगी के सबसे बिखरे और टूटे हुए अध्यायों में भी सुंदरता, अर्थ और अपनेपन की जगह बची रहती है। मेरे लिए यह महज़ एक फिल्म नहीं है।यह एक शांत आत्मचिंतन है कि असल मायनों में किसी की वास्तविकता के साथ समझना और दिल से, बिना शर्त अपनाया जाना क्या होता है।"
फिल्म कालिधर लापता में ज़ीशान अय्यूब और दैविक भागेला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 4 जुलाई को जी 5 पर प्रीमियर होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

1100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज

17 Apr 2026 | 8:04 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने भारतीय बाजार में 1103 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। .

see more..

डायोसेसन जमीन मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर एक लाख का जुर्माना लगाया

17 Apr 2026 | 7:23 PM

नासिक 17 अप्रैल (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 'नासिक डायोसेसन काउंसिल ट्रस्ट' के स्वामित्व वाली संपत्तियों की खरीद-बिक्री में बाधा डालने के लिए नासिक शहर पुलिस और पंजीकरण विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि पुलिस के पास किसी भी आम नागरिक से अधिक अधिकार नहीं हैं और इस मामले में पुलिस का हस्तक्षेप "शक्ति का दुरुपयोग" है।.

see more..

महाराष्ट्र: ठाणे पार्षद सहर शेख के पिता ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोपों को नकारा; दो दिनों बाद आए सामने

17 Apr 2026 | 6:13 PM

ठाणे 17 अप्रैल (वार्ता) मुंबई की पार्षद सहर शेख के पिता यूनुस शेख ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में अपने और अपनी बेटी के खिलाफ लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पिछले दो दिनों से 'संपर्क से बाहर' बताए जा रहे यूनुस शेख आज अचानक मुंब्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस के साथ संक्षिप्त बातचीत के बाद मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।.

see more..

महाराष्ट्र में 1 जून से सभी बस स्टैंडों पर मुफ्त शौचालय, नाश्ता सिर्फ 30 रुपये में

17 Apr 2026 | 6:06 PM

कोल्हापुर, 17 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने शुक्रवार को घोषणा की कि 1 जून से राज्य परिवहन के सभी बस स्टैंडों और पड़ावों पर यात्रियों के लिए एक ओर जहां मुफ्त शौचालय की सुविधा मिलेगी, वहीं नाश्ता सिर्फ 30 रुपये में मिलेंगे। .

see more..

अर्जुन पुंज ने टीवी पर वापसी की, सोनी सब के यादें में निभाएंगे आज़ाद खयालों वाले डिग्गी का किरदार

17 Apr 2026 | 5:56 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) सोनी के शो यादें में अभिनेता अर्जुन पुंज की एंट्री होने जा रही है, जो लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। .

see more..