Monday, Jul 20 2026 | Time 15:34 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


'आमी डाकिनी' में अपने किरदार के लिए राची शर्मा ने ली श्रद्धा कपूर से प्रेरणा

मुंबई, 22 जून (वार्ता) अभिनेत्री राची शर्मा ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के बहुप्रतीक्षित शो ‘आमी डाकिनी’ में अपने किरदार के लिए श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री में उनके किरदार से प्रेरणा ली है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का बहुप्रतीक्षित शो ‘आमी डाकिनी’ अपने रोमांचक और रहस्यपूर्ण कथानक से दर्शकों को बांधे रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोलकाता की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो, चैनल की प्रतिष्ठित हॉरर सीरीज़ ‘आहट’ के बाद फिर से डरावनी कहानी कहने की शैली में वापसी कर रहा है। इस शो में हितेश भारद्वाज आयान के रूप में, शीन दास डाकिनी के रूप में और राची शर्मा मीरा की भूमिका में नजर आयेंगी।
मीरा जैसे जटिल किरदार में उतरने के अनुभव को साझा करते हुए राची शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस भूमिका के लिए 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के अभिनय से प्रेरणा ली। उन्होंने कहा, जब मैंने 'स्त्री' में श्रद्धा को देखा, तो मैं निश्चित रूप से मंत्रमुग्ध हो गई थी।उनके किरदार में एक रहस्य था, जो शांत लेकिन गहराई से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस हुआ। वह परफॉर्मेंस मेरे जहन में बनी रही। लेकिन जब बात मीरा की आई, तो मैंने उस भावना से जुड़ाव महसूस किया, फिर भी मुझे समझ आया कि मीरा का भावनात्मक संसार अलग है।
राची शर्मा ने कहा, श्रद्धा की अभिव्यक्तियाँ, उनकी खामोशियां, उनका रिदम,वो प्रेरणादायक थे, लेकिन मीरा को एक अलग तरह की तीव्रता की ज़रूरत थी। मैंने उनके संयम और शांति से जरूर सीखा, लेकिन मीरा के किरदार को निभाने के लिए मुझे और अधिक साहसी, कच्चा और दर्द व शक्ति से जुड़ा दृष्टिकोण अपनाना पड़ा। तो हां, मैंने उन्हें एक शुरुआती संदर्भ के रूप में लिया, लेकिन उसके बाद मुझे मीरा की अपनी अनोखी भावनात्मक लय खोजनी पड़ी।
'आमी डाकिनी' 23 जून से, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनीलिव पर प्रसारित होगा।
प्रेम
वार्ता
More News

मुंबई में लोकल ट्रेन में ट्रांसजेंडर ग्रुप ने युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की

20 Jul 2026 | 2:53 PM

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई की लोकल ट्रेन में किन्नरों (ट्रांसजेंडर) के समूह और एक युवक के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट की कथित घटना सामने आयी है। .

see more..

रात भर हुई भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सड़कों और रेल सेवाओं पर जलभराव का असर

20 Jul 2026 | 2:50 PM

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुंबई और उसके उपनगरों में रात भर हुई भारी बारिश से सोमवार को जगह-जगह पानी भर गया, जिससे सड़क और उपनगरीय रेल यातायात बाधित हुआ और अंधेरी उपमार्ग को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।.

see more..

मुंबई में बेस्ट की बस डिवाइडर से टकरायी; एक की मौत, दो घायल

20 Jul 2026 | 2:41 PM

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द में सायन-पनवेल हाईवे पर सोमवार सुबह बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) की एक बस के बेकाबू होने और सड़क के डिवाइडर से टकराने के कारण 65 वर्षीय एक पैदल यात्री की मौत हो गयी जबकि बेस्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। .

see more..

सीजेपी की रैली पर लाठी चार्ज के मद्देनजर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला

20 Jul 2026 | 2:26 PM

नयी दिल्ली/मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की 'चलो संसद' रैली पर लाठीचार्ज की खबरों के बाद सरकार पर तीखा हमला बोला और बल प्रयोग की निंदा करते हुए इसे 'लोकतंत्र पर सीधा हमला' करार दिया।.

see more..

'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का स्पैनिश पार्टी ट्रैक 'अरिवा' रिलीज़

20 Jul 2026 | 12:50 PM

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का दूसरा गीत 'अरिवा' रिलीज़ हो गया है। स्पैनिश शब्द 'अरिवा' से प्रेरित यह गीत एक मस्तीभरा पार्टी ट्रैक है, जो आज की युवा पीढ़ी की बेफिक्र जीवनशैली और बदलते रिश्तों को आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत करता है।.

see more..