Friday, Mar 6 2026 | Time 13:41 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की तारीफ की

मुंबई, 22 जून (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ है।
अमिताभ बच्चन अक्सर अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक खूबसूरत पोस्ट की है। पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की तारीफ की है।
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लाइन से शुरूआत करते हुए लिखा ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे।
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘कालीधर लापता’ को अपना समर्थन दिया। इस फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज हुआ था। अमिताभ ने लिखा ‘अभिषेक के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। आपका अलग-अलग तरह की फिल्मों में अलग-अलग तरह का रोल चुनना और कामयाब होना बहुत अच्छा है। आपको प्यार और आशीर्वाद’।
ज़ी स्टूडियोज़ और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मधुमिता द्वारा निर्देशित फिल्म कालीधर लापता में अभिषेक बच्चन कालीधर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म कालीधर लापता में ज़ीशान अय्यूब और दैविक भागेला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म चार जुलाई को जी 5 पर प्रीमियर होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

सोनी सब के कलाकारों ने महिला दिवस पर साझा की दृढ़ नारीत्व की प्रेरक झलक

06 Mar 2026 | 12:42 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता)सोनी सब के कलाकारों ने महिला दिवस पर बताया है कि उनके लिए महिला होने की ताकत का मतलब क्या है।.

see more..

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' रिलीज

06 Mar 2026 | 11:57 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' रिलीज हो गया है। देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' का निर्माण फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। यह गाना देसी अंदाज में फिल्माया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। .

see more..

बच्चों की सुरक्षा पर एकता कपूर की पहल: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कंसेंट और सेफ टच का अहम संदेश

06 Mar 2026 | 11:46 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कंसेंट और सेफ टच का संदेश दिया है। स्टार प्लस ने सालों से ऐसी कहानियाँ बनाई हैं जो भावनाओं और गहरे ड्रामे से भरी होती हैं। इसके सबसे यादगार शोज में से एक, 'क्यूँकि सास भी कभी बहू थी', सिर्फ एक फैमिली सीरियल से कहीं बढ़कर था। यह एक ऐसा शो बना जिसने असल जिंदगी की समस्याओं और जरूरी सामाजिक मुद्दों को बहुत ही सहज तरीके से दिखाया, और उन किरदारों के जरिए बातचीत शुरू करने में मदद की जिनसे दर्शक खुद को गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करते थे।.

see more..

जैस्मीन अख्तर और डॉ. ज़्यूस ने नए पंजाबी ट्रैक ‘व्हिप’ के साथ धमाल मचाया

06 Mar 2026 | 10:57 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता)सिंगर जैस्मीन अख्तर ने अपना लेटेस्ट ट्रैक “व्हिप” रिलीज़ किया है, जो मशहूर म्यूज़िक प्रोड्यूसर डॉ. ज़्यूस के साथ एक हाई-एनर्जी कोलेबोरेशन है। एटीट्यूड, बोल्ड विज़ुअल्स और पावरफुल बीट्स से भरा यह नया गाना पंजाबी म्यूज़िक लवर्स के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है।.

see more..

जब खुली किताब पर फिल्म बनाने का विचार मन में पहले से था : सौरभ शुक्ला

06 Mar 2026 | 10:41 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता और निर्देशक सौरभ शुक्ला का कहना है कि नाटक 'जब खुली किताब' पर फिल्म बनाने का विचार उनके मन में पहले से था। कभी-कभी किसी कहानी की मंज़िल कैमरा शुरू होने से पहले ही तय हो जाती है। “जब खुली किताब” की यात्रा भी ऐसी ही है। इसकी शुरुआत थिएटर के मंच से हुई थी और अब यह फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आ रही है।.

see more..