Friday, Mar 6 2026 | Time 19:43 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


जरांगे ने कुनबी प्रमाणपत्र लागू करने के लिए 17 सितंबर की समय सीमा तय की

संभाजीनगर, 08 सितंबर (वार्ता) मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए हाल ही में जारी सरकारी प्रस्ताव को 17 सितंबर से पहले लागू करने की मांग की है।
श्री जरांगे ने सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में पत्रकारों से बात करते कहा कि अगर प्रशासन समय सीमा तक प्रमाणपत्र वितरण प्रक्रिया शुरू नहीं करता है, तो वह "कठोर निर्णय" लेंगे।
श्री जरांगे ने दो सितंबर को मुंबई में अपनी पांच दिवसीय भूख हड़ताल महाराष्ट्र सरकार के उस आश्वासन के बाद समाप्त कर दी थी जब सरकार ने कुनबी विरासत के ऐतिहासिक प्रमाण वाले मराठा समुदाय के सदस्यों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एक विशेष समिति बनाने की घोषणा की थी। कुनबी समुदाय को महाराष्ट्र में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है, जिससे अब वे सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का लाभ उठा सकेंगे।
सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग द्वारा जारी सरकारी प्रस्ताव में हैदराबाद राजपत्र को लागू करने के प्रावधान भी शामिल हैं। अपना आंदोलन वापस लेने के बाद छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में इलाज करा रहे श्री जरांगे ने उम्मीद जताई कि सरकार राज्य भर के तालुका-स्तरीय कार्यालयों को भी इस दिशा में निर्देश देगी।
श्री जरांगे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमें उम्मीद है कि 17 सितंबर से पहले काम शुरू हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मुझे कड़े फैसले लेने होंगे।" उन्होंने मराठा आरक्षण पर संभावित राजनीतिक प्रभाव को लेकर अपनी चिंताओं का विशेष रूप से ज़िक्र किया। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मंत्री छगन भुजबल का ज़िक्र किया, जो ओबीसी श्रेणी के तहत मराठों के लिए आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस तरह के विरोध के आगे झुकती है, तो मराठा समुदाय 1994 के उस सरकारी आदेश को चुनौती देगा, जिसमें कथित तौर पर उनके आरक्षण के लाभ दूसरों को हस्तांतरित किए गए थे। 17 सितंबर की समय-सीमा ऐतिहासिक महत्व रखती है, क्योंकि यह मराठवाड़ा मुक्ति दिवस है, जो इस क्षेत्र के भारत में एकीकरण और हैदराबाद रियासत का भारत संघ में विलय का स्मरणोत्सव है।
प्रदीप जितेन्द्र
वार्ता
More News

महाराष्ट्र बजट: प्राकृतिक खेती मिशन, पर्यटन विकास और ग्रामीण सड़कों के विस्तार की घोषणा

06 Mar 2026 | 6:51 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए किसानों, पर्यटन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है।.

see more..

महाराष्ट्र में दो लाख रूपये तक के कृषि ऋण माफ करने की घोषणा

06 Mar 2026 | 6:01 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य का बजट पेश करते हुए किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया और दो लाख तक के फसल ऋण माफ करने की योजना लागू करने की घोषणा की है।.

see more..

अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनी ने ईडी की छापेमारी की खबरों से किया इनकार

06 Mar 2026 | 4:50 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनी रिलायंस पावर ने शुक्रवार को मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई और हैदराबाद में कंपनी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है।.

see more..

महाराष्ट्र के नये राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा रह चुके हैं त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री

06 Mar 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा वर्तमान में तेलंगाना के राज्यपाल हैं और त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।.

see more..

इक़बाल खान बने अक्षय कुमार के साथ 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का हिस्सा

06 Mar 2026 | 4:31 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) सोनी सब के नए शो ‘हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया, जब शो के मुख्य अभिनेता इक़बाल खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में स्पेशल अपीयरेंस दी। .

see more..