Friday, Mar 6 2026 | Time 20:52 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


डिजिटल उपकरण की जाँच करते समय किसान नदी में डूबा

परभणी 08 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में परभणी जिले के धरणगांव गांव में एक किसान कीअपने खेत में लगे डिजिटल उपकरण (ई-फसल) की जांच करते समय नदी में डूबने से मौत हो गयी।
ई-फसल एक डिजिटल उपकरण है जो किसानों को प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने में मदद करता है।
रिपोर्टों के अनुसार किसान गजानन अश्रुबा डोकरे (22) नदी पार करते समय जल स्तर का सही अनुमान नहीं लगा पाए जिसके कारण वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही लाइफगार्ड की एक टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। बाद में ग्रामीणों ने समसापुर बांध के पास किसान का शव पाया और उसे पानी से बाहर निकाला। शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों और रिश्तेदार शव को ज़िला कलेक्टर कार्यालय लेकर गए।
ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समसापुर में बांध को हटाने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए ग्रामीणों की चिंताओं को दूर करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया।
जांगिड़ अशोक
वार्ता
More News

महाराष्ट्र बजट: प्राकृतिक खेती मिशन, पर्यटन विकास और ग्रामीण सड़कों के विस्तार की घोषणा

06 Mar 2026 | 6:51 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए किसानों, पर्यटन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है।.

see more..

महाराष्ट्र में दो लाख रूपये तक के कृषि ऋण माफ करने की घोषणा

06 Mar 2026 | 6:01 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य का बजट पेश करते हुए किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया और दो लाख तक के फसल ऋण माफ करने की योजना लागू करने की घोषणा की है।.

see more..

अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनी ने ईडी की छापेमारी की खबरों से किया इनकार

06 Mar 2026 | 4:50 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनी रिलायंस पावर ने शुक्रवार को मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई और हैदराबाद में कंपनी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है।.

see more..

महाराष्ट्र के नये राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा रह चुके हैं त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री

06 Mar 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा वर्तमान में तेलंगाना के राज्यपाल हैं और त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।.

see more..

इक़बाल खान बने अक्षय कुमार के साथ 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का हिस्सा

06 Mar 2026 | 4:31 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) सोनी सब के नए शो ‘हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया, जब शो के मुख्य अभिनेता इक़बाल खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में स्पेशल अपीयरेंस दी। .

see more..