Monday, Jul 20 2026 | Time 14:55 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


पुणे पुलिस ने अपराधी बंडू अंडेकर के घर पर मारा छापा

पुणे 12 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने कथित अपराधी बंडू अंडेकर के घर छापेमारी कर 67 लाख रूपए के आभूषण, 02 लाख रूपए नकद, एक वाहन और जमीन-जायदाद के कागजात जब्त किये है।
अंडेकर पर पारिवारिक विवाद में अपने ही पोते आयुष उर्फ गोविंद गणेश कोमकर (19) की हत्या का आरोप है। पुलिस ने अंडेकर गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है। पिछले साल पुणे नगर निगम के पूर्व सदस्य वनराज अंडेकर की हत्या कर दी गई थी। इसी केस में आयुष का पिता गणेश कोमकर अभी जेल में है।
अंडेकर गैंग ने वनराज की हत्या का बदला लेने के लिए ही कथित तौर पर आयुष की हत्या कर दी गई थी। वनराज आयुष का मामा था, जबकि बंडू उसका दादा है।
सं सोनिया
वार्ता
More News

मुंबई में बेस्ट की बस डिवाइडर से टकरायी; एक की मौत, दो घायल

20 Jul 2026 | 2:41 PM

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द में सायन-पनवेल हाईवे पर सोमवार सुबह बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) की एक बस के बेकाबू होने और सड़क के डिवाइडर से टकराने के कारण 65 वर्षीय एक पैदल यात्री की मौत हो गयी जबकि बेस्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। .

see more..

सीजेपी की रैली पर लाठी चार्ज के मद्देनजर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला

20 Jul 2026 | 2:26 PM

नयी दिल्ली/मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की 'चलो संसद' रैली पर लाठीचार्ज की खबरों के बाद सरकार पर तीखा हमला बोला और बल प्रयोग की निंदा करते हुए इसे 'लोकतंत्र पर सीधा हमला' करार दिया।.

see more..

'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का स्पैनिश पार्टी ट्रैक 'अरिवा' रिलीज़

20 Jul 2026 | 12:50 PM

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का दूसरा गीत 'अरिवा' रिलीज़ हो गया है। स्पैनिश शब्द 'अरिवा' से प्रेरित यह गीत एक मस्तीभरा पार्टी ट्रैक है, जो आज की युवा पीढ़ी की बेफिक्र जीवनशैली और बदलते रिश्तों को आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत करता है।.

see more..

'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन के राष्ट्रीय पुरस्कार पर गर्व : कबीर खान

20 Jul 2026 | 11:51 AM

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) फिल्म 'चंदू चैंपियन' में दमदार अभिनय के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिलने पर फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने खुशी जताते हुए इसे पूरी टीम के लिए गर्व और भावनात्मक क्षण बताया है।कबीर खान ने कहा कि जैसे ही उन्हें कार्तिक आर्यन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खबर मिली, उन्होंने तुरंत उन्हें फोन कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कार्तिक की असाधारण मेहनत, समर्पण और अभिनय प्रतिभा का परिणाम है।.

see more..

आवाज की कशिश से गीता दत्त ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

20 Jul 2026 | 11:46 AM

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गीता दत्त का नाम एक ऐसी पार्श्वगायिका के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी मधुर, भावपूर्ण और कशिश भरी आवाज से लाखों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 23 नवंबर 1930 को तत्कालीन अविभाजित भारत के फरीदपुर (अब बांग्लादेश) में जन्मी गीता दत्त का मूल नाम गीता घोष रॉय चौधरी था। जब वह लगभग 12 वर्ष की थीं, तब उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। उनके पिता एक जमींदार थे। बचपन से ही गीता की रुचि संगीत में थी और वह गायिका बनना चाहती थीं। उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पंडित हनुमान प्रसाद से प्राप्त की।.

see more..