Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:21 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


कांग्रेस ने की पार्टी कार्यालय के स्थान को आरबीआई को बेचने के सौदे को रद्द करने की मांग

मुंबई, 13 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र कांग्रेस ने मुंबई के नरीमन पॉइंट क्षेत्र में स्थित पार्टी कार्यालय के स्थान को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को बेचने के सौदे को रद्द करने की मांग की है।
वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने इस सौदे को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय का पुनर्निर्माण नरीमन पॉइंट में उसके मूल स्थान पर किया जाना चाहिए।
श्री सावंत ने तिलक भवन में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का गांधी भवन कार्यालय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों के कार्यालयों के साथ कई वर्षों से मंत्रालय के सामने नरीमन पॉइंट क्षेत्र में था।
उन्होंने कहा कि मुंबई मेट्रो फेज़ 3 के पूरा होने के बाद सरकार ने 21 अक्टूबर, 2015 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि एमएमआरडीए और एमएमआरसी उसी फ्री प्रेस जर्नल रोड की ज़मीन पर कार्यालय परिसर का पुनर्निर्माण करें और उसे राजनीतिक दलों को सौंप दें।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दो दिसंबर, 2016 को कांग्रेस पार्टी को एक पत्र लिखकर मेट्रो के काम के लिए कार्यालय को अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब मेट्रो कॉर्पोरेशन और सरकार अपने ही वादों से मुकर गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से बिना किसी चर्चा के ज़मीन आरबीआई को 3,400 करोड़ रुपये में बेच दी गई, जिसका पंजीकरण पांच सितंबर को पूरा हुआ।
श्री सावंत ने यह भी आरोप लगाया कि मेट्रो कॉर्पोरेशन ने राजनीतिक दलों को दिए गए आश्वासन का खुलासा न करके आरबीआई को गुमराह किया जिससे उन्हें भी धोखा मिला।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार भूमि अधिग्रहण के मामलों में राजनीतिक दलों के साथ इस तरह धोखा करती है, तो आम नागरिक अपने भूमि अधिग्रहण के मामलों में निष्पक्षता की उम्मीद नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी प्रक्रियाओं में जनता का विश्वास पूरी तरह से खत्म हो गया है।
उल्लेखनीय है कि मेट्रो निर्माण कार्य के लिए प्रदेश सरकार के अनुरोध पर नरीमन पॉइंट क्षेत्र में स्थित कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिए गए थे।
मेट्रो कॉर्पोरेशन ने आश्वासन दिया था कि काम पूरा होने के बाद कांग्रेस पार्टी सहित सभी पार्टी कार्यालयों का पुनर्निर्माण उसी स्थान पर किया जाएगा।
जांगिड़, सोनिया
वार्ता
More News

प्रिंस नरूला के साथ नए म्यूजिक वीडियो में दिखेगा रेवती माहुरकर का नया अंदाज

10 Jun 2026 | 4:48 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) उभरती हुई कलाकार रेवती माहुरकर जल्द ही अभिनेता और रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट में रेवती का एक अलग और आकर्षक रूप देखने को मिलेगा।रेवती अपनी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आगामी गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पूरी रात हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस की शूटिंग की। उन्होंने सुबह पांच से छह बजे तक लगातार हील्स पहनकर डांस किया।.

see more..

जी5 के नए रियलिटी शो 'मां है ना' में नजर आएंगी निकिता रावल, शिल्पा शेट्टी के साथ करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

10 Jun 2026 | 4:45 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता)अभिनेत्री और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्ती निकिता रावल आगामी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो मां है ना में अपने नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। यह शो 12 जून 2026 से जी 5 पर प्रसारित होगा।शो में निकिता रावल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। 'मां है ना' भोजन, हास्य और पारिवारिक रिश्तों के माध्यम से मातृत्व की भावना का उत्सव मनाने वाला कार्यक्रम है, जिसमें मनोरंजन के साथ भावनात्मक पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है।.

see more..

राकांपा में आंतरिक कलह उजागर: राज्यसभा टिकट न मिलने पर छगन भुजबल ने जताई नाराजगी

10 Jun 2026 | 4:30 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के भीतर आंतरिक मतभेद उस समय और गहरे हो गए, जब वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकित न किए जाने पर खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। .

see more..

'यादें’ में होगा बड़ा खुलासा, सामने आएगी देव और वाणी के रिश्ते की सच्चाई

10 Jun 2026 | 3:51 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक यादें में आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा खुलासा दर्शकों को भावनात्मक मोड़ पर ले जाएगा। शो में डॉ. देव मेहता की खोई हुई यादों की तलाश अब ऐसी सच्चाई तक पहुंचने वाली है, जो कई जिंदगियों को बदल देगी।.

see more..

यश राज फिल्म्स ने 'अल्फा' के टीज़र में आलिया भट्ट द्वारा निभाए गए एक असैसिन की ओरिजिन स्टोरी से उठाया पर्दा

10 Jun 2026 | 3:44 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पहली बार एक युवा असैसिन की ओरिजिन स्टोरी को पेश किया गया है, जिसे बचपन से एक घातक हत्यारिन बनने के लिए तैयार किया जाता है।.

see more..