Tuesday, Jul 14 2026 | Time 15:29 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


शिरोडा वेलागर समुद्री त्रासदी में तीन पर्यटक डूबे, पाँच लापता

कोल्हापुर/सिंधुदुर्ग, 03 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के शिरोडा वेलागर में आज शाम समुद्र में नहाते समय कर्नाटक के बेलगाम से आए आठ पर्यटक तेज़ लहरों में बह गए।
पुलिस ने बताया कि अब तक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि पाँच अन्य लापता हैं। एक किशोरी को सुरक्षित बचा लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार समूह वेलागर सुरुचि बाग के पास पानी में उतरा था, तभी तेज़ लहरें उन्हें बहा ले गईं। स्थानीय मछुआरों और लाइफगार्ड्स ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें एक को बचा लिया गया और तीन लोगों को बरामद कर लिया गया, लेकिन बाकी पाँच लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
मृतकों की पहचान बेलगाम जिले के लोंडा निवासी फरीन इरफान किट्टूर (34), इबाद इरफान किट्टूर (13) और नमीरा आफताब अख्तर (16) के रूप में हुई है। मोहम्मद इसाक कित्तूर (36), इकवान इमरान कित्तूर (15), फरहान महम्मद मनियार (25) और ज़ाकिर निसार मनियार (13) अभी भी लापता हैं। बचाई गई लड़की की पहचान इसारा इमरान कित्तूर (17) के रूप में हुई है।
इलाके में लाइफगार्ड और पुलिस दल तैनात हैं और तलाशी अभियान जारी है।
सैनी
वार्ता
More News

मंत्रिमंडल विस्तार को देखते हुए दिल्ली पहुंचे शिंदे

14 Jul 2026 | 2:53 PM

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गये हैं और उनका यहां कई मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। .

see more..

विक्रम फडनीस की अगली फिल्म में सैयामी खेर पर फिल्माए जाने वाले खास गाने को अपनी आवाज़ देंगी श्रेया घोषाल

14 Jul 2026 | 2:45 PM

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता)अभिनेत्री सैयामी खेर ने हाल ही में मशहूर पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल के साथ एक खास पल साझा किया। यह मुलाकात निर्देशक विक्रम फडनीस की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म के एक महत्वपूर्ण गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान हुई। सैयामी रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचीं, जहां श्रेया इस फिल्म के एक अहम गीत को अपनी आवाज़ दे रही थीं। इस खास मुलाकात ने फिल्म के संगीत से जुड़ी एक खूबसूरत झलक भी दर्शकों के सामने रखी। माना जा रहा है कि यह गीत फिल्म की कहानी का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।.

see more..

उड़ने की आशा' के सात साल के लीप के साथ शुरू होगा सायली का नया सफर : नेहा हरसोरा

14 Jul 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' में सात साल के लीप के साथ कहानी नया मोड़ लेने जा रही है। अभिनेत्री नेहा हरसोरा का कहना है कि शो का यह नया अध्याय भावनाओं से भरपूर है और दर्शकों को सायली का बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा।.

see more..

विक्रम फडनीस की अगली फिल्म में सैयामी खेर पर फिल्माए जाने वाले खास गाने को अपनी आवाज़ देंगी श्रेया घोषाल

14 Jul 2026 | 2:36 PM

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता)अभिनेत्री सैयामी खेर ने हाल ही में मशहूर पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल के साथ एक खास पल साझा किया। यह मुलाकात निर्देशक विक्रम फडनीस की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म के एक महत्वपूर्ण गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान हुई। सैयामी रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचीं, जहां श्रेया इस फिल्म के एक अहम गीत को अपनी आवाज़ दे रही थीं। इस खास मुलाकात ने फिल्म के संगीत से जुड़ी एक खूबसूरत झलक भी दर्शकों के सामने रखी। माना जा रहा है कि यह गीत फिल्म की कहानी का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।.

see more..

'ऐल्फा' में बॉबी देओल के डी-एजिंग ने बटोरी सुर्खियां

14 Jul 2026 | 2:32 PM

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता) यश राज फिल्म्स की आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत एक्शन फिल्म 'ऐल्फा' में अभिनेता बॉबी देओल के डी-एजिंग इफेक्ट की हर ओर चर्चा हो रही है। फिल्म में बॉबी के युवा लुक को वायआरएफ के इन-हाउस वायएफएक्स स्टूडियोज़ ने अत्याधुनिक तकनीक की मदद से तैयार किया है।.

see more..