Monday, Aug 17 2026 | Time 16:36 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


नवी मुंबई हवाई अड्डा परियोजना के लिए केंद्र, राज्य सरकार का आभार जताया अदाणी ने

नवी मुंबई , 8 अक्टूबर (वार्ता) नवी मुंंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण के उद्घाटन पर अदाणी उद्योग समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने इस परियोजना को केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के 'अटूट समर्थन' के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
श्री अदाणी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में अपनी खुशी और कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा, '' कागज पर खाके से लेकर क्षितिज उभरे निर्माण तक, सपनों से लेकर रनवे तक, आज भारत नयी ऋऊँचाइयों को छू रहा है, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।"
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के नेताओं के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए लिखा, " श्री देवेन्द्र फडणवीस जी , श्री राम मोहन नायडू जी और भारत सरकार- महाराष्ट्र सरकार के सभी अधिकारियों को उनके अटूट समर्थन और सहयोग के लिए मेरी हार्दिक कृतज्ञता।"
उन्होंने इस परियोजना में लगे प्रत्येक श्रमिक, इंजीनियर, कारीगर, सुरक्षा गार्ड, साझेदार और टीम के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके समर्पण ने इस हवाई अड्डे के सपने को हकीकत में बदला है। उन्होंने लिखा , ' साथ मिलकर, हमने एक हवाई अड्डे से कहीं बढ़कर निर्माण किया है। हमने भारत की आकांक्षाओं का प्रतीक बनाया है।"
नवी मुंबई हवाई अड्डे के पहले चरण की क्षमता सालाना दो करोड़ यात्रियों को संभालने की है। इसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री मोदी ने किया।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:23 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:18 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..

सैयामी खेर और विक्रम फडनीस ने ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर में लिया हिस्सा

17 Aug 2026 | 4:10 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री सैयामी खेर और फिल्मकार विक्रम फडनीस ने अपनी फिल्म ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में शिरकत की।फिल्म में ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने पूरी टीम का जोरदार स्टैंडिंग ओवेशन के साथ स्वागत किया। वर्ल्ड प्रीमियर को दर्शकों की ओर से भावुक और गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया मिली।.

see more..

मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, साझा किया स्वास्थ्य अपडेट

17 Aug 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट मलेरिया से जूझ रहे हैं।पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत का अपडेट साझा करते हुए बताया कि बीमारी का उनके शरीर पर काफी असर पड़ा है।.

see more..