Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:17 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने मुंबई में वाईआरएफ स्टूडियो का किया दौरा

मुंबई, 08 अक्टूबर (वार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार सुबह मुंबई पहुंचे और इसके बाद उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच अंधेरी पश्चिम स्थित बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) स्टूडियो का अवलोकन किया।
वाईआरएफ स्टूडियो में श्री स्टार्मर का स्वागत अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किया। उन्होंने वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी से भी बातचीत की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी और अक्षय विधानी के साथ एक फिल्म भी देखी।

ब्रिटिश उच्चायोग के अनुसार, "प्रधानमंत्री स्टार्मर की वाईआरएफ जैसे प्रमुख बॉलीवुड प्रोडक्शन हब की यात्रा का उद्देश्य सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना और ब्रिटिश एवं भारतीय फिल्म उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। इस सुविधा केंद्र में उनके दौरे को रचनात्मक साझेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है जिसमें संभावित संयुक्त फिल्म परियोजनाएं एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम शामिल हैं।"
इससे पहले, श्री स्टार्मर लंदन से ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान संख्या 9100 से मुंबई पहुंचे और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर उतरे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित एक उच्चस्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री स्टार्मर की मेजबानी कोलाबा स्थित टाटा समूह के होटल ताज महल में की जा रही है और आज से वह भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। 2024 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। प्रधानमंत्री स्टार्मर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनकी यह भारत यात्रा जुलाई में भारत और ब्रिटेन के बीच हुये मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद हो रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री स्टार्मर के भारत के पहले दौरे में वरिष्ठ मंत्रियों एवं व्यावसायिक प्रमुखों के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें शामिल हैं जिससे द्विपक्षीय व्यापार और राजनयिक संबंधों को मजबूत किया जा सके।
प्रधानमंत्री स्टार्मर का महाराष्ट्र के राज्यपाल के आधिकारिक आवास राज भवन में श्री मोदी से गुरुवार को मिलने का कार्यक्रम है। श्री मोदी मुंबई में अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दोनों प्रधानमंत्री गुरुवार को विचार-विमर्श के बाद मीडिया में बयान जारी कर सकते हैं।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

मनोज बाजपेयी के गांधी लुक ने खींचा ध्यान

06 Sep 2026 | 11:25 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें मनोज बाजपेयी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। आजादी के दौर के इतिहास से जुड़ी इस फिल्म की कहानी 21 दिनों के एक कम चर्चित घटनाक्रम पर आधारित बतायी जा रही है। फिल्म में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।.

see more..

महाराष्ट्र में भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित

06 Sep 2026 | 12:48 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की बढ़ती घटनाओं के बीच परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है।.

see more..

मुंबई में सार्वजनिक शांति को संभावित खतरे को लेकर पुलिस सतर्क

05 Sep 2026 | 11:20 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) खुफिया सूचनाओं के आधार पर सार्वजनिक शांति, मानव जीवन और संपत्ति को संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बृहन्मुंबई क्षेत्र में नौ सितंबर की मध्यरात्रि से 23 सितंबर रात 11.59 बजे तक 15 दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू की है।.

see more..

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 168 गोविंदा घायल

05 Sep 2026 | 11:05 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) मुंबई में शनिवार को दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाने और हांडी फोड़ने में शामिल 168 गोविंदा घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।.

see more..

मुंबई में सार्वजनिक शांति को संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर

05 Sep 2026 | 10:26 PM

मुंबई, 5 सितंबर (वार्ता) मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक शांति, लोगों की जान एवं संपत्ति को संभावित खतरे की खुफिया जानकारी के मद्देनजर नौ सितंबर की आधी रात से 23 सितंबर की रात 11:59 बजे तक पूरे बृहन्मुंबई इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है।.

see more..