Monday, Sep 7 2026 | Time 02:29 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


सोनी सब की कलाकारों ने करवा चौथ को लेकर अपने विचार साझा किये

मुंबई, 09 अक्टूबर (वार्ता) सोनी सब की कलाकारों ने करवा चौथ को लेकर अपने विचार प्रशंसकों के साथ साझा किये हैं।
गाथा शिव परिवार की गणेश कार्तिकेय में देवी पार्वती की भूमिका निभा रहीं श्रेनु पारिख ने कहा, “मैं एक गुजराती हूँ और मेरी शादी एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुई है, इसलिए करवा चौथ हमारे पारंपरिक त्योहारों का हिस्सा नहीं रहा। लेकिन समय के साथ मैंने इसके भाव और उत्साह को बहुत पसंद करना शुरू कर दिया। मैंने अपनी कई सहेलियों को पूरे प्रेम और उत्साह से व्रत रखते देखा है और कहीं न कहीं वह ऊर्जा आप तक भी पहुँच जाती है। मेरे लिए यह रस्मों से ज़्यादा साथ मिलकर प्यार और अपनापन मनाने का त्योहार है। सजने-सँवरने से लेकर पूरे दिन एक-दूसरे को छेड़ने और फिर चाँद का इंतज़ार करने तक,यही छोटी-छोटी बातें इस दिन को ख़ास बना देती हैं।”
इत्ती सी ख़ुशी में नंदिता की भूमिका निभा रहीं गौरी टोंक ने कहा, “मेरे लिए करवा चौथ हमेशा से एक सुंदर परंपरा रही है। यह केवल व्रत रखने का दिन नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और यश और मेरे रिश्ते का उत्सव है। समय के साथ यह एक परंपरागत रस्म से ज़्यादा एक भावनात्मक अनुष्ठान बन गया है। मुझे इसकी तैयारी करना, त्योहारी ऊर्जा का हिस्सा बनना और वह खास पल जीना बहुत अच्छा लगता है जब चाँद निकलता है। मेरे लिए यह दिन साथ, कृतज्ञता और उस साझेदारी का जश्न है जिसे हम लगातार संवारते हैं। यह भले ही साल में एक दिन है, पर इसकी भावनाएँ लंबे समय तक दिल में बनी रहती हैं।”
पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा की भूमिका निभा रहीं करूणा पांडे ने कहा, “करवा चौथ मेरे दिल के बहुत करीब है। जब मैं चंडीगढ़ में मास्टर्स कर रही थी, तब महिला हॉस्टल में रहती थी। वहाँ अविवाहित लड़कियाँ भी इस परंपरा को निभाती थीं। हम सब सुबह जल्दी उठकर मेस में बनी साधारण सरगी खाते और फिर पूरा दिन व्रत रखते। तब यह किसी खास इंसान के लिए नहीं, बल्कि मिलकर त्योहार मनाने की खुशी के लिए होता था। शादी के बाद मैंने विधिवत व्रत रखा, लेकिन अब काम के व्यस्त कार्यक्रम और शूटिंग की वजह से हमेशा आसान नहीं होता। फिर भी मैं इसकी असली भावना में विश्वास रखती हूँ। मुझे सभी रस्में,तैयार होना, पूजा करना और चाँद का इंतज़ार करनाबहुत सुंदर लगते हैं।”
प्रेम
वार्ता
More News

महाराष्ट्र : चारा काटने खेत गयी युवती की बाघिन के हमले में मौत

07 Sep 2026 | 12:15 AM

अमरावती, 06 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चंदूर बाज़ार तहसील के सोनारी गांव में रविवार को एक बाघिन के हमले में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गयी, जिसके बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर वन विभाग के वाहनों के साथ तोड़-फोड़ की। .

see more..

गुजरात कांग्रेस ने की गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को मिले चंदे की एसआटी जांच की मांग

06 Sep 2026 | 9:56 PM

नागपुर, 06 सितंबर (वार्ता) गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने रविवार को गुजरात में कई गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मिले भारी चंदे की खबरों की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष जांच से वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ इनके संबंधों का पता चल सकता है।.

see more..

पेपर लीक विवाद: मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताई कड़ी नाराजगी, ज़ीरो टॉलरेंस नीति का दिया भरोसा

06 Sep 2026 | 8:40 PM

मुंबई, 6 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।.

see more..

मराठा-कुनबी दर्जे के खिलाफ एकजुट हुए ओबीसी समूह, अक्टूबर में नागपुर में विरोध मार्च की योजना

06 Sep 2026 | 7:27 PM

नागपुर, 06 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार के मराठा-कुनबी समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने के फैसले के खिलाफ ओबीसी संगठनों ने अक्टूबर में नागपुर में एक बड़ा विरोध-मार्च निकालने की योजना की घोषणा की है।.

see more..

गरबा में मुसलमानों के प्रवेश पर विहिप के दिशा-निर्देशों को सपा विधायक ने बताया असंवैधानिक, नफरत फैलाने का आरोप

06 Sep 2026 | 5:43 PM

मुंबई, 6 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के भिवंडी पूर्व से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रईस शेख ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में मुस्लिम युवाओं के प्रवेश पर रोक लगाने के दिशा-निर्देशों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से असंवैधानिक और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।.

see more..