Wednesday, Dec 17 2025 | Time 01:49 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


बॉम्बे उच्च न्यायालय ने निकाय चुनाव नें वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर मांगा जवाब

नागपुर, 07 नवंबर (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने शुक्रवार को महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन (वीवीपैट) का इस्तेमाल न करने के उसके फैसले को लेकर नोटिस जारी किया।
अधिवक्ता पवन दहत और निहाल सिंह राठौड़ के माध्यम से इस संबंध में दायर याचिका में कांग्रेस नेता प्रफुल्ल गुडाधे ने कहा कि पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए वीवीपैट आवश्यक है। याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर एसईसी वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं करने वाला है, तो चुनाव मतपत्रों से कराए जाने चाहिए।
याचिका में तर्क दिया गया है कि चुनावों में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए वीवीपैट ज़रूरी हैं ताकि मतदाता यह सत्यापित कर सकें कि उनका वोट दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय से राज्य चुनाव आयोग को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराने का निर्देश देने या वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल न करने के आयोग के फैसले को रद्द करने का आग्रह किया है। उन्होंने अदालत से राज्य चुनाव आयोग को किसी भी चुनाव में वीवीपैट के बिना ईवीएम का इस्तेमाल करने से रोकने की भी मांग की है। न्यायमूर्ति अनिल किलोर की अध्यक्षता वाली पीठ ने चुनाव आयोग से अगले सप्ताह तक याचिका पर जवाब मांगा है।
संतोष सैनी
वार्ता
More News

बीएमसी चुनावों से पहले बढ़ते प्रदूषण को लेकर जेन जेड बनाएगी मानव श्रृंखला

16 Dec 2025 | 7:58 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में आगामी 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण की ओर ध्यानाकर्षित करने एवं पर्यावरण संरक्षण को चर्चा के केंद्र में लाने के लिए, जेनरेशन जेड शनिवार सुबह नवी मुंबई के वाशी में समुद्र तट पर प्रतीकात्मक मानव श्रृंखला बनाएगी। .

see more..

अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे की सजा बरकरार रखी

16 Dec 2025 | 7:55 PM

नासिक, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक की एक अदालत ने राज्य के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को सरकारी कोटे में 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में मंगलवार को दो वर्ष की जेल की सजा सुनाई।
न्यायाधीश पी. एम. बादर ने संबंधित मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
जिला सत्र न्यायालय ने प्रथम श्रेणी न्यायालय द्वारा माणिकराव कोकाटे को 2 वर्ष की जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की दी गई सजा को बरकरार रखा है।
प्रदीप अशोक
वार्ता.

see more..

जलगांव में कुएं में मिला नाै वर्षीय लापता बच्ची का शव

16 Dec 2025 | 6:18 PM

जलगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के तरवाडे गांव से लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के गणेश गरुड़ के खेत स्थित कुएं में लड़की का शव मिला। यह बच्ची 12 दिसंबर से लापता थी।.

see more..

राउत ने चुनाव आयोग पर लगाया भेदभाव का आरोप

16 Dec 2025 | 4:55 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सरकार और चुनाव आयोग पर आदर्श आचार संहिता को चुनिंदा तरीके से लागू करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसे सिर्फ मराठी लोगों और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ लागू किया जा रहा है।.

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:33 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..