Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:50 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


सुजैन ने जरीन खान के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुंबई, 09 नवंबर (वार्ता) प्रसिद्ध इंटीरियर डिजाइनर एवं बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने अपनी मां जरीन खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सुजैन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां जरीन को 'सबसे अच्छी दोस्त, ईश्वर और जीवन' के रूप में याद किया। उन्होंने अपने भावपूर्ण संदेश में अपनी मां के अटूट प्रेम और उनकी सीख को याद किया। उन्होंने लिखा, "मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरे ईश्वर, मेरी जिंदगी... हमारी खूबसूरत मां... आप हमेशा हमारी मार्गदर्शक रहेंगी।"
जरीन खान के परिवार में उनके पति वरिष्ठ अभिनेता संजय खान और उनके चार बच्चे- सुजैन, सिमोन, फराह अली खान और जायेद खान हैं।
सुजैन की बहन फराह अली खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत मां को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं।
जरीन का 7 नवंबर को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि जरीन और संजय खान ने इसी साल अप्रैल में अपनी 59वीं शादी की सालगिरह मनाई। अपनी शालीनता, उदारता और परिवार के प्रति समर्पण के लिए याद की जाने वालीं जरीन खान प्रेम की एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं जो उन्हें जानने वालों को प्रेरित करती रहेगी।
पंकज अशोक
वार्ता
More News

नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करें या उपमुख्यमंत्री का पद ही खत्म कर दें-उद्धव ठाकरे की फडणवीस सरकार को चेतावनी

12 Dec 2025 | 11:07 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी पार्टी को विधानसभा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं दिया गया, तो वे उपमुख्यमंत्री के पद की वैधानिकता को अदालत में चुनौती देंगे।.

see more..

बंबई उच्च न्यायालय ने फादर फ्रेजर मस्करेन्हास को फादर स्टैन स्वामी की जेल में मौत की जांच रिपोर्ट को चुनौती देने वाली नयी याचिका दाखिल करने की अनुमति दी

12 Dec 2025 | 10:33 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सेंट जेवियर्स कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल फादर फ्रेजर मस्करेन्हास को एल्गार परिषद-माओवादी लिंक मामले के आरोपी फादर स्टैन स्वामी की हिरासत में हुई मौत से संबंधित मजिस्ट्रेट की न्यायिक जांच रिपोर्ट और महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली नयी याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी। दोनों रिपोर्टों में निष्कर्ष निकाला गया था कि तलोजा जेल में फादर स्वामी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। श्री मस्करेन्हास ने शुरू में उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर स्वामी की मौत की न्यायिक जांच और एल्गार परिषद-माओवादी लिंक मामले.

see more..

कुपोषण से होने वाली बाल मृत्यु को समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: तटकरे

12 Dec 2025 | 10:02 PM

नागपुर, 12 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने शुक्रवार को राज्य विधान परिषद को बताया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है कि राज्य में कोई भी बच्चा कुपोषण के कारण अपनी जान न गंवाए।.

see more..

वरिष्ठ पत्रकार पोहरे को नागपुर विधानसभा में अलग विदर्भ राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया

12 Dec 2025 | 9:51 PM

नागपुर, 12 दिसंबर (वार्ता) वरिष्ठ पत्रकार और विदर्भ राज्य के लंबे समय से पैरोकार प्रकाश पोहरे को शुक्रवार को नागपुर विधान भवन में सुरक्षाकर्मियों ने उस समय हिरासत में ले लिया जब उन्होंने विदर्भ राज्य के अलग होने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।.

see more..

अंजलि दमानिया ने मुंधवा भूमि मामले में जिला कलेक्टर की याचिका पर कड़ा ऐतराज जताया

12 Dec 2025 | 9:49 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने पुणे कोर्ट में मुंधवा भूमि सौदे को रद्द करने के लिए जिला कलेक्टर की ओर से दायर याचिका पर कड़ा ऐतराज जताया है। .

see more..