Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:58 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


राजनीतिक फायदे के लिए सांप्रदायिक को हवा दे रही भाजपा : प्रतापगढ़ी

अकोला, 10 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने के लिए "बांटो और राज करो" की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया।
श्री प्रतापगढ़ी ने नगर निगम चुनावों से पहले हुई कांग्रेस की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुंबई को धारावी की तरह "बेचा" नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे जैसी प्रमुख सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई महाराष्ट्र का है और हमेशा राज्य का अभिन्न अंग रहेगा। कवि से नेता बने श्री प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति लोगों को बांटने और उन्हें शिक्षा से वंचित करने पर केंद्रित है।
उन्होंने दावा किया कि देश में पहले कभी न देखा गया नफरत का माहौल जानबूझकर बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भाजपा के मंत्री खुलेआम बांटने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता चुप रहना पसंद कर रहे हैं।
शादाब सैनी
वार्ता
More News

नालासोपारा स्कूल में बंगलादेश का झंडा दिखने पर विरोध, हिंदू संगठनों ने एतराज जताया

12 Jan 2026 | 9:55 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया के उस वायरल वीडियो पर सख्त एतराज जताया है जिसमें पालघर जिले के पास नालासोपारा में एक निजी स्कूल परिसर में बंगलादेश के राष्ट्रीय झंडे को लहराते हुए दिखाया गया है। .

see more..

शिवसेना यूबीटी को वोट देना पाकिस्तान को समर्थन देने के बराबर: नितेश राणे

12 Jan 2026 | 5:37 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को कहा कि .

see more..

शिवसेना ने किशोरी पेडनेकर के नामांकन को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया

12 Jan 2026 | 5:14 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) शिवसेना (शिंदे गुट) ने मुंबई की पूर्व मेयर एवं प्रतिद्वंद्वी शिवसेना उम्मीदवार किशोरी पेडनेकर के नामांकन को चुनौती देते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय का रुख किया है।.

see more..

सोनी सब के शो 'हुई गुम यादें' में डॉ. देव का किरदार निभायेंगे इकबाल खान

12 Jan 2026 | 4:09 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अभिनेता इकबाल खान सोनी सब के शो 'हुई गुम यादें' में डॉ. देव का किरदार निभाते नजर आयेंगे।.

see more..

'इत्ती सी खुशी' में विराट का किरदार बेहद जटिल : रजत वर्मा

12 Jan 2026 | 3:26 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अभिनेता रजत वर्मा का कहना है कि सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' में उनका किरदार विराट बेहद जटिल है।.

see more..