Wednesday, Mar 11 2026 | Time 09:00 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


स्पोर्ट्स थ्रिलर 'ग्लोरी' में बॉक्सर के किरदार में नजर आयेंगे पुलकित सम्राट

मुंबई, 30 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट स्पोर्ट्स थ्रिलर 'ग्लोरी' में बॉक्सर के किरदार में नजर आयेंगे।
पुलकित सम्राट अपनी पहली ओटीटी सीरीज़ 'ग्लोरी' के साथ डिजिटल स्पेस में दमदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।हाई-ऑक्टेन स्पोर्ट्स थ्रिलर 'ग्लोरी' में पुलकित एक बिल्कुल नए अवतार यानी एक बॉक्सर के रूप में नजर आनेवाले हैं। हालांकि पुलकित के लिए यह किरदार उनके किसी सपने के सच होने जैसा है।
'ग्लोरी', एक पेशेवर बॉक्सिंग के साथ प्रतिस्पर्धी दुनिया में सेट एक मशहूर कोच और उसके दो अलग हुए बेटों की कहानी है, जिनके ओलंपिक सपने आपसी टकराव, अधूरे जज़्बात, प्रतिद्वंद्विता और बदले की भावना से टकराते हैं। इस भावनात्मक और रोमांचक कहानी के केंद्र में पुलकित का किरदार है, जो न सिर्फ शारीरिक ताकत बल्कि गहरी भावनात्मक सच्चाई की भी मांग करता है।
पुलकित ने कहा, यह प्रक्रिया बेहद इंटेंस रही है, लेकिन उतनी ही एडिक्टिव भी।पुलकित को इस किरदार की तैयारी के लिए कड़ी फिज़िकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा, साथ ही भावनात्मक स्तर पर भी खुद को पूरी तरह झोंकना पड़ा। एक बॉक्सर की भूमिका निभाना उनके लिए कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर खुद को नए सिरे से खोजने जैसा है।
फिलहाल 'ग्लोरी' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रख रहे पुलकित एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, जो जोखिम उठाने के साथ-साथ खुद को नए रूप में गढ़ने और रचनात्मक महत्वाकांक्षा से भरा है। हालांकि 'ग्लोरी' में बॉक्सर के रूप में वह न सिर्फ अपने एक लंबे समय से चले आ रहे सपने को पूरा कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसे अभिनेता के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर रहे हैं, जो हर प्रोजेक्ट के साथ खुद को लगातार विकसित करता जा रहा है।
प्रेम
वार्ता
More News

खाड़ी देशों को फलों और सब्जियों का निर्यात प्रभावित

10 Mar 2026 | 9:53 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) इजरायल-अमेरिका गठबंधन और ईरान के बीच जारी युद्ध और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों पर इसके प्रभाव के चलते फलों और सब्जियों की खेप रायगढ़ जिले के न्हावा-शेवा स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर फंस गयी है।.

see more..

जिष्णु देव वर्मा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली

10 Mar 2026 | 9:16 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) श्री जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। .

see more..

मुंबई में एलपीजी संकट: ईरान युद्ध की मार, 20 प्रतिशत होटल बंद, 50 प्रतिशत तक बंद होने का खतरा

10 Mar 2026 | 8:59 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से भारत में वाणिज्यिक उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर की कमी पैदा हो गई है। मुंबई के होटल और रेस्तरां उद्योग में हड़कंप मचा हुआ है, जहाँ पहले से ही 20 प्रतिशत होटल-रेस्तरां बंद हो चुके हैं और अगले दो-तीन दिनों में यह संख्या 50 प्रतिशत तक पहुँच सकती है।.

see more..

राहुरी में पुलिस कॉन्स्टेबल पर भीड़ का हमला, तीन गिरफ्तार

10 Mar 2026 | 7:57 PM

अहिल्यानगर, 10 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र में अहिल्यानगर जिले के राहुरी कस्बे में एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर भीड़ के हमले का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। .

see more..

महाराष्ट्र सरकार सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए लाएगी 'जल्दी आएं, जल्दी जाएं' सुविधा

10 Mar 2026 | 6:29 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा है कि राज्य सरकार मुंबई महानगरीय क्षेत्र की सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए 'जल्द आएं, जल्द जाएं' सुविधा शुरू करेगी ताकि उन्हें काम से जल्दी निकलने में मदद मिल सके।.

see more..