Monday, Sep 7 2026 | Time 10:57 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


‘दो दीवाने सहर में’ का गाना ‘तेरा मेरा साथ’ हुआ रिलीज़!

मुंबई, 30 जनवरी (वार्ता) फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का नया गाना ‘तेरा मेरा साथ’ रिलीज़ हो गया है।
ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का नया गाना "तेरा मेरा साथ" रिलीज कर दिया है।सुरीली और सुकून देने वाली धुनों के साथ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री इस गाने को वाकई बेहद खास बना देती है।
ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म दो दीवाने सहर में, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुवेर्दी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। फिल्म का निर्माण रवि उदयवर फिल्म्स के सहयोग से संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने किया है। दो दीवाने सहर में 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
प्रेम
वार्ता
More News

महाराष्ट्र : चारा काटने खेत गयी युवती की बाघिन के हमले में मौत

07 Sep 2026 | 12:15 AM

अमरावती, 06 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चंदूर बाज़ार तहसील के सोनारी गांव में रविवार को एक बाघिन के हमले में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गयी, जिसके बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर वन विभाग के वाहनों के साथ तोड़-फोड़ की। .

see more..

गुजरात कांग्रेस ने की गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को मिले चंदे की एसआटी जांच की मांग

06 Sep 2026 | 9:56 PM

नागपुर, 06 सितंबर (वार्ता) गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने रविवार को गुजरात में कई गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मिले भारी चंदे की खबरों की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष जांच से वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ इनके संबंधों का पता चल सकता है।.

see more..

पेपर लीक विवाद: मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताई कड़ी नाराजगी, ज़ीरो टॉलरेंस नीति का दिया भरोसा

06 Sep 2026 | 8:40 PM

मुंबई, 6 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।.

see more..

मराठा-कुनबी दर्जे के खिलाफ एकजुट हुए ओबीसी समूह, अक्टूबर में नागपुर में विरोध मार्च की योजना

06 Sep 2026 | 7:27 PM

नागपुर, 06 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार के मराठा-कुनबी समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने के फैसले के खिलाफ ओबीसी संगठनों ने अक्टूबर में नागपुर में एक बड़ा विरोध-मार्च निकालने की योजना की घोषणा की है।.

see more..

गरबा में मुसलमानों के प्रवेश पर विहिप के दिशा-निर्देशों को सपा विधायक ने बताया असंवैधानिक, नफरत फैलाने का आरोप

06 Sep 2026 | 5:43 PM

मुंबई, 6 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के भिवंडी पूर्व से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रईस शेख ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में मुस्लिम युवाओं के प्रवेश पर रोक लगाने के दिशा-निर्देशों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से असंवैधानिक और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।.

see more..