Friday, Mar 13 2026 | Time 19:55 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


प्रसेनजीत चटर्जी ने मर्दानी 3 के लिये रानी मुखर्जी को दी शुभकामनाएं

मुंबई, 30 जनवरी (वार्ता) बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता प्रसेनजीत चटर्जी ने फिल्म मर्दानी 3 के लिये रानी मुखर्जी को शुभकामनाएं दी हैं।
रानी मुखर्जी इस फिल्म में एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय की अपनी चर्चित भूमिका को निभाते हुए नजर आएंगी।‘बुम्बा दा’ के नाम से प्यार से जाने जाने वाले प्रसेनजीत चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,“रानी और मर्दानी 3 की पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं। यह शक्तिशाली सफ़र और भी ऊँचाइयों तक पहुँचे ”
अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, मर्दानी 3 सामाजिक रूप से प्रासंगिक सिनेमा की फ्रेंचाइजी परंपरा को आगे बढ़ाती है। जहाँ मर्दानी ने मानव तस्करी की भयावह सच्चाइयों को उजागर किया और मर्दानी 2 ने व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक सीरियल रेपिस्ट की विकृत मानसिकता को टटोला, वहीं मर्दानी 3 समाज की एक और अंधेरी और क्रूर सच्चाई से पर्दा उठाती है, जिससे इस फ्रैंचाइज़ी की प्रभावशाली और मुद्दा-आधारित कहानी कहने की विरासत और मजबूत होती है।मर्दानी 3, आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है।
प्रेम
वार्ता
More News

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का पहिया पटरी से उतरा, एक बड़ा रेल हादसा टला

13 Mar 2026 | 7:32 PM

नागपुर, 13 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र में नागपुर के पास केवलारी तालुका के खैरांजी गांव के पास शुक्रवार को शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का एक पहिया पटरी से उतर गया, लेकिन ट्रेन की गति धीमी होने की वजह से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। .

see more..

युद्ध के कारण खाड़ी देशों में भारतीय सब्जियों का निर्यात प्रभावित

13 Mar 2026 | 5:53 PM

मुंबई, 13 मार्च (वार्ता) पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध ने खाड़ी देशों में भारतीय सब्जियों जैसे कि नींबू, हरी मिर्च, सहजन (मोरिंगा), भिंडी और करेले की निर्यात को बुरी तरह बाधित कर दिया है।.

see more..

गैस कंपनी के अधिकारी बनकर ग्राहकों को ठग रहे हैं साइबर धोखेबाज

13 Mar 2026 | 5:32 PM

मुंबई, 13 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के मुंबई में साइबर अपराधी अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कमी और ईरान-इजरायल संघर्ष जैसे तनावों का फायदा उठाकर नागरिकों को ठग रहे हैं।.

see more..

तेल की बढ़ती कीमत से बढ़ रही है बोतलबंद पानी की कीमत

13 Mar 2026 | 5:23 PM

मुंबई, 13 मार्च (वार्ता) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें पॉलीमर की लागत को तेजी से बढ़ा रही हैं, जिससे प्लास्टिक बोतल की कीमत बढ़ रही है और अंतत: बोतलबंद पानी की कीमत बढ़ रही है।.

see more..

पुणे में सिलेंडर की किल्लत से मेस बंद होने की कगार पर, छात्र गांव लौटने को मजबूर

13 Mar 2026 | 5:06 PM

पुणे, 13 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के पुणे में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में आये व्यवधान से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों के दैनिक जीवन पर असर हुआ है। .

see more..