Thursday, Mar 12 2026 | Time 15:57 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


प्रफुल्ल पटेल मोदी और शाह के भक्त हैं: राउत

मुंबई, 04 फरवरी (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बुधवार को राकांपा (अजीत पवार) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि श्री पटेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भक्त हैं तथा उन्हीं के निर्देशों के आधार पर फैसले लिये।
श्री राउत ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री अजित पवार के निधन के बाद राकांपा का नेता चुनने की जिम्मेदारी लेने वाले श्री पटेल के बयान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राकांपा पवार परिवार की है, प्रफुल्ल पटेल की नहीं। उन्होंने मजाक में यह भी पूछा कि क्या श्री पटेल को पवार परिवार का नेतृत्व तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।
सत्तारूढ़ गठबंधन पर निशाना साधते हुए श्री राउत ने कहा कि राकांपा (अजीत पवार) और शिवसेना (शिंदे) भारतीय जनता पार्टी की 'कंपनी' के अंशधारक हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि शिवसेना (शिंदे) के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उलट अजित पवार ने भाजपा को कभी खुद पर विचारधारा थोपने नहीं दिया और सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चलने के अपने तरीके को कभी नहीं छोड़ा।
श्री राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर उनकी इस टिप्पणी के लिए भी निशाना साधा है कि अगर राकांपा के दो गुटों को फिर से मिलाने के लिए बातचीत चल रही होती तो अजित पवार उन्हें बताते। इस बयान को खारिज करते हुए श्री राउत ने कहा कि श्री फडणवीस की जिद बेकार थी। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि अजित पवार ने श्री फडणवीस को ऐसी किसी भी बातचीत के बारे में नहीं बताया, इससे सिर्फ यह पता चलता है कि अजित दादा को इस मुद्दे पर उन पर भरोसा नहीं था।
आलम अशोक
वार्ता
UNI SP CDS
More News

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टाइटल ट्रैक ‘आरी आरी’ रिलीज़

12 Mar 2026 | 3:20 PM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टाइटल ट्रैक ‘आरी आरी’ रिलीज़ हो गया है।.

see more..

बसरा के पास भारतीय तेल टैंकर 'एमटी सेफसी विष्णु' पर हमला; एक भारतीय नाविक की मौत, 15 सुरक्षित बचाए गए

12 Mar 2026 | 1:31 PM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) इराक के बंदरगाह 'खोर अल जुबैर' पर भारतीय पोत 'एमटी सेफसी विष्णु' पर चल रही शिप-टू-शिप कार्गो लोडिंग ऑपरेशन के हुये हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गयी और 15 अन्य सुरक्षित हैं। .

see more..

महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल; पुलिस ने गहन तलाशी ली

12 Mar 2026 | 11:57 AM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र विधानसभा इमारत को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक गुमनाम ईमेल मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे परिसर को खाली कराकर सभी स्थानों की गहन तलाशी ली है। .

see more..

13 मार्च को फिर से रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर

12 Mar 2026 | 11:35 AM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता)जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर, धुरंधर द रिवेंज की रिलीज़ से पहले 13 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ हो रही है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर द रिवेंज से पहले, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज अपनी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को एक खास री-रिलीज़ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। यह फिल्म दुनिया भर में करीब 500 स्क्रीन पर दोबारा रिलीज़ होगी, जिसमें भारत में लगभग 250 स्क्रीन पर 12 मार्च (आज) से और विदेशों में करीब 250 स्क्रीन पर 13 मार्च से दिखाई जाएगी।.

see more..